Dwidwadash Yog: मंगल ग्रह 23 फरवरी को शनि की राशि कुंभ में गोचर कर चुके हैं। वहीं शनि इस समय मीन राशि में विराजमान हैं। ऐसे में शनि ग्रह की स्थिति मंगल से द्वितीय भाव में है और मंगल ग्रह शनि से द्वादश भाव में हैं। इसलिए मंगल-शनि के बीच द्विद्वादश योग का निर्माण 23 फरवरी को होगा। यह योग 2 अप्रैल 2026 तक बना रहेगा। इसके बाद मंगल राशि परिवर्तन कर देंगे। शनि-मंगल के बीच बने इस द्विद्वादश योग से किन राशियों के जीवन में परेशानियां पैदा हो सकती हैं और क्या उपाय इनको करने चाहिए इस बारे में आइए विस्तार से जानते हैं।
आपके लिए द्वाद्वादश योग का बनना प्रतिकूल साबित हो सकता है। शनि जहां आपसे कड़ी मेहनत करवाएंगे वहीं मंगल के प्रभाव के चलते आशातीत परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। विद्यार्थियों की एकाग्रता भंग हो सकती है और गलत संगति में आप पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधानी आपको बरतनी होगी। ऐसे लोगों से आपको दूर रहना होगा जो हमेशा नकारात्मक बातें करते रहते हैं। उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
शनि-मंगल का द्विद्वादश योग आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आप पारिवारिक जीवन में परेशान हो सकते हैं और वाद-विवाद घर के लोगों के साथ हो सकता है। वाणी पर आपको कंट्रोल रखना होगा और क्रोध करने से बचना होगा। आर्थिक पक्ष को लेकर उलझनें आपके मन में होंगे, धन को संचित करने में परेशानियां पैदा हो सकती हैं। सामाजिक स्तर पर जितने कम बोलेंगे उतना आपके लिए उचित साबित होगा। उपाय के तौर पर आपको शिव जी की आराधना करनी चाहिए।
आपके प्रथम भाव में बैठे शनि और द्वादश भाव में बैठे मंगल आपकी कड़ी परीक्षा लेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में असफलता कुछ जातकों को आहत कर सकती है। धैर्य बनाकर आपको रखना होगा। मानसिक तनाव और उलझनों का सामना इस राशि के जातक कर सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें नहीं तो साथी के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। सेहत को लेकर भी मीन राशि के लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। उपाय के तौर पर मंगलवार को हनुमान मंदिर जाएं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी के दिन करें तुलसी के 4 उपाय, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
संपादक की पसंद