A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Dosh: सावधान! घर में बार-बार खराब हो रहा है TV-फ्रिज? खाली हो जाएगी जेब, घर की इस दिशा में छिपा है भयंकर वास्तु दोष!

Vastu Dosh: सावधान! घर में बार-बार खराब हो रहा है TV-फ्रिज? खाली हो जाएगी जेब, घर की इस दिशा में छिपा है भयंकर वास्तु दोष!

Vastu Dosh: क्या आपके घर का भी इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे टीवी, फ्रिज, AC या मिक्सर बार-बार खराब हो रहा है? तो इसका कारण घर में मौजूद वास्तु दोष भी हो सकता है। इसके अलावा राहु के खराब होने पर भी बिजली से जुड़ी चीजों में दिक्कतें आती हैं।

vastu - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK घर की इस दिशा में छिपा है भयंकर वास्तु दोष!

Vastu Dosh: आज के समय में हम पूरी तरह से बिजली के उपकरणों पर निर्भर हैं। ऐसे में जब कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो जाता है तो बड़ी परेशानी होती है। ये परेशानी तब ओर भी बढ़ जाती है जब एक के बाद एक घर के सभी उपकरण खराब होते चले जाते हैं। कई बार हमें ये समझ ही नहीं आता कि ऐसा क्यों हो रहा है। वास्तु शास्त्र की मानें तो बिजली से जुड़ी चीजों का बार-बार खराब होना गंभीर वास्तु दोष होने का संकेत देता है। इसके अलावा राहु के नकारात्मक प्रभाव के कारण भी ये दिक्कतें आती हैं। चलिए जानते हैं इस दोष से निपटने के लिए क्या करना चाहिए।

किस दिशा में है वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र अनुसार, बिजली के उपकरणों का संबंध अग्नि तत्व से होता है और घर में इस तत्व की मुख्य दिशा दक्षिण-पूर्व है। जिसे आग्नेय कोण भी कहा जाता है। यदि इस दिशा में गंदगी या कोई लीक नल होता है तो इससे गंभीर वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जिससे बिजली के सामान बार-बार खराब होने लगते हैं। इसलिए इस दिशा को सही रखना बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा अगर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गलत दिशा जैसे उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में रखे हैं तो भी उनके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। 

खराब राहु भी है इसका कारण

ज्योतिष में राहु को बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़ा ग्रह माना गया है। अगर कुंडली में राहु अशुभ स्थिति में है तो भी घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान तेजी से खराब होने लगते हैं। यह स्थिति धीरे-धीरे मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी का कारण भी बन सकती है। राहु का अशुभ प्रभाव तब ओर भी ज्यादा बढ़ जाता है जब घर में खराब या टूटे हुए इलेक्ट्रॉनिक सामान पड़े हों। यदि घर के नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम) में कबाड़ इकट्ठा है या इस दिशा में बिजली के तार अस्त-व्यस्त हैं, तो भी बिजली से चलने वाले उपकरणों में खराबी आने लगती है।

वास्तु दोष और राहु के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

  • अगर घर में कहीं भी खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान का कबाड़ पड़ा हुआ है तो उसे तुरंत हटा दें।  
  • फ्रिज, माइक्रोवेव, मिक्सर, गीजर, टीवी जैसे भारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से भी वास्तु दोष से बचा जा सकता है।
  • इसके अलावा उत्तर-पूर्व दिशा में अधिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखने से बचना चाहिए नहीं तो उनके खराब होने के ज्यादा चांस रहते हैं।
  • राहु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। कहते हैं ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।
  • घर में जो भी नया इलेक्ट्रॉनिक सामान लाएं तो उसे चालू करने से पहले उस पर हल्दी या कुमकुम का तिलक जरूर लगाएं। साथ ही उस पर स्वास्तिक का निशान बनाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: ससुराल के लिए लकी चार्म होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, पति की तरक्की में लगा देती हैं चार चांद!

Budh Gochar: 30 अप्रैल से इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, कमाई में आएगा बंपर उछाल, क्या आपकी राशि है इसमें?