1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: ससुराल के लिए लकी चार्म होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, पति की तरक्की में लगा देती हैं चार चांद!

Numerology: ससुराल के लिए लकी चार्म होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, पति की तरक्की में लगा देती हैं चार चांद!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Apr 27, 2026 09:44 am IST,  Updated : Apr 27, 2026 09:46 am IST

Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार शुक्र के प्रभाव के कारण इस मूलांक की लड़कियां जहां भी जाती हैं वहां सुख-समृद्धि खुद ब खुद चली आती है। कहते हैं इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है।

Numerology- India TV Hindi
ससुराल के लिए लकी चार्म होती हैं इस मूलांक की लड़कियां Image Source : PIXABAY

Numerology: हर मूलांक की कुछ न कुछ विशेष खूबी जरूर होती है। आज हम जिस मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं वो कोई मामूली मूलांक नहीं है। इसका सीधा संबंध धन-वैभव के कारक ग्रह शुक्र से माना जाता है। यही कारण है कि इस मूलांक के लोगों पर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की असीम कृपा रहती है। अब तो आप जान ही गए होंगे कि यहां हम मूलांक 6 के बारे में बात कर रहे हैं। इस मूलांक की लड़कियां ससुराल पक्ष के लिए अत्यंत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनके विवाह के बाद पति की आर्थिक स्थिति में अचानक उछाल देखने को मिलता है।

अगर आपकी पत्नी का जन्म भी किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो आप बेहद भाग्यशाली हैं क्योंकि इन तारीख में जन्मी लड़कियों का मूलांक 6 होता है। जिसे अंक ज्योतिष में बेहद शुभ मूलांक माना गया है। चलिए जानते हैं इस मूलांक की लड़कियां ससुराल वालों के लिए लकी चार्म क्यों साबित होती हैं।

मूलांक 6 की लड़कियों पर शुक्र की 'खास कृपा'

अंकज्योतिष में मूलांक 6 का स्वामी शुक्र ग्रह माना गया है, जो ज्योतिष में शुक्र को सुख, वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम और विलासिता का कारक होता है। यही कारण है कि इस मूलांक की लड़कियों पर शुक्र देव की विशेष कृपा होती है। शुक्र के प्रभाव के कारण ही इस मूलांक की लड़कियां न केवल दिखने में आकर्षक होती हैं, बल्कि इनका व्यक्तित्व भी बहुत प्रभावशाली होता है।

पति के लिए साबित होती हैं 'भाग्य विधाता'

कहते हैं मूलांक 6 की लड़कियों से विवाह करने के बाद पुरुष की किस्मत चमक जाती है और पति को करियर में तेजी से ग्रोथ मिलने लगती है। इनके कदम ससुराल में पड़ते ही धन-समृद्धि में वृद्धि होने लगती है। ये अपने पति को आगे बढ़ने में काफी योगदान करती है।

ससुराल को बना देती हैं स्वर्ग

मूलांक 6 की लड़कियां सिर्फ पति ही नहीं बल्कि ससुराल के हर व्यक्ति के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं। इनके शुभ कदम ससुराल में पड़ते ही सभी की तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं। इनके होने से घर-परिवार में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये परिवार का माहौल बेहद खुशनुमा बनाए रखती हैं जिससे घर स्वर्ग जैसा लगने लगता है।

कभी नहीं छोड़ती हैं साथ

मूलांक 6 की लड़कियां बहुत वफादार और धैर्यवान होती हैं। पति और परिवार पर चाहे कैसा ही संकट क्यों न आ जाए ये मजबूती से हाथ थामे रखती हैं। इनकी यही खूबी इन्हें एक 'परफेक्ट वाइफ' और 'आदर्श बहू' बनाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: इस मूलांक के लोगों के आगे घुटने टेकती है हर मुश्किल, जीतोड़ मेहनत से रातों-रात बदलते हैं अपनी तकदीर!

Budh Gochar 2026: 30 अप्रैल से इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, कमाई में आएगा बंपर उछाल, क्या आपकी राशि है इसमें?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।