1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर में कबूतर ने लगा लिया है घोंसला, जानें ये शुभ है या अशुभ?

Vastu Tips: घर में कबूतर ने लगा लिया है घोंसला, जानें ये शुभ है या अशुभ?

कबूतर को लेकर दो मत हैं पहला कि उसका आना अशुभ परिणाम लाता है तो दूसरा है कि इसके आने से शुभ फलों की प्राप्ति का संकेत है।

घर में कबूतर का घोंसला- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK घर में कबूतर का घोंसला

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्रों में कई चीजों को शुभ तो कई चीजों को अशुभ माना गया है। कभी कुछ वस्तुएं होती हैं तो कुछ सजीव प्राणी। ऐसे में कुछ मान्यताएं पशु और पक्षियों को लेकर की गई हैं, इनमें से एक हैं कबूतर। इन्हें जहां सुख और शांति का प्रतीक माना गया है तो इन्हें लेकर कुछ अशुभ मत भी है। हिंदू धर्म ग्रंथों में कबूतर को मां लक्ष्मी का वास माना गया है। कुछ लोग घर में इनका आना शुभ तो कुछ अशुभ मानते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में कबूतर का घोंसला लगाना शुभ है या अशुभ...

घर में कबूतर का घोंसला

घर में कबूतर का घोंसला लगाना आमतौर पर अशुभ समझा जाता है। लोग मानते हैं कि अगर कबूतर ने घर की बालकनी या छत पर घोंसला बना लिया है तो वह अपने साथ दुर्भाग्य लेकर आय़ा है। ऐसे में लोग उसे तुरंत हटा देते हैं क्योंकि उन्हें परेशानी व आर्थिंक तंगी से दो-चार होने का भय होता है।

इस कई लोगों का मानना है कि कबूतर मां लक्ष्मी की सवारी है तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही सौभाग्य भी साथ आता है ऐसे में कबूतर का घोंसला घर से नहीं हटाना चाहिए।

कबूतर को लेकर अन्य कई संकेत

कबूतर को लेकर अन्य कई तरह के संकेत हैं कि अगर वह बाहर जाते समय आपके दाईं ओर से अचानक उड़ जाए तो यह आपके भाई और परिजनों के लिए शुभ नहीं होता।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर कबूतर दिन के प्रथम पहर पर बोल दे तो इसका मतलब है कि लाभ मिलेगा। अगर तीसरे पहर पर गुटर गूं कर दे तो विवाह या प्रेम संबंधी लाभ हो सकता है। पर अगर चौथे प्रहर में गुटर गूं करने से कामों में हानि पहुंच सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​Raksha Bandhan 2025: क्यों मनाया जाता है रक्षा बंधन? जानिए क्या है इसका महत्व
Vastu Tips: अगर घर में बार-बार लोग हो रहे बीमार तो करें ये उपाय, दूर हो जाएगी समस्या