Vastu Tips: अगर घर में बार-बार लोग हो रहे बीमार तो करें ये उपाय, दूर हो जाएगी समस्या
Vastu Tips: अगर घर में बार-बार लोग हो रहे बीमार तो करें ये उपाय, दूर हो जाएगी समस्या
घर के शुभ या अशुभ फल अधिकतर वास्तु के हिसाब से सामने आते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में लोग बार-बार बीमार पड़ रहे हैं तो आपको कुछ उपाय घर में जरूर अपनाने चाहिए।
Published : Aug 04, 2025 12:20 pm IST, Updated : Aug 04, 2025 12:20 pm IST
1/5Image Source : Freepik
घर में वास्तु का काफी गहरा महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में भी कहा गया है कि हमारे घर की संरचना, दिशा और ऊर्जा उसमें रहने वाले लोगों के हेल्थ पर गहरा प्रभाव डालती है। आपके घर में निगेटिव एनर्जी या वास्तु दोष है तो वहां कोई न कोई बीमार हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से आप अपने और अपनों के स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
बेडरूम से आईना हटाएं- अगर आपके बेडरूम में आईना लगा हुआ है तो उसे जल्दी हटा दें क्योंकि सोते समय यह आईना आपके शरीर को प्रतिबिंबित करता है, जो आपको मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में उसे हटा दें या सोने जाते समय उसे कपड़े से ढक दें।
3/5Image Source : Freepik
घर में सूरज की रोशनी आने दें- वास्तु के हिसाब से सूर्य की किरणें घर में पॉजिटिव एनर्जी लाती हैं। ऐसे में घर में प्रात: काल सूर्य का प्रकाश जरूर आना चाहिए। यह बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी देता है।
4/5Image Source : Freepik
रसोईघर और बाथरूम आमने-सामने से हटाएं- अगर रसोई और बाथरूम आमने-सामने हैं तो जल्दी से उठे हटा दें क्योंकि यह दोनों अग्नि और जल तत्वों का टकराव है। इससे घर के लोग बीमार या तनाव में रह सकते हैं, ऐसे में अगर हटा सके तो अच्छा नहीं तो रसोई घर के द्वार पर लाल पर्दा लगा दें।
5/5Image Source : Freepik
बेड के नीचे कबाड़ न रखें- जिस बेड के नीचे सोते हैं, वह स्थान हमेशा खाली होना चाहिए। वहां आपको अपने पुराने कपड़े, जूते, कबाड़ नहीं रखने चाहिए। इससे आपके घर में निगेटिव एनर्जी आती है, जो घर में रह रहे सदस्यों के हेल्थ को प्रभावित करती है।