Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद कुछ चीजें आपके जीवन की दिशा और दशा को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं। इन चीजों का घर में होना वास्तु दोष का कारण भी बन सकता है। साथ ही ये चीजें घर के सदस्यों की प्रगति, मानसिक शांति और स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालती हैं। इसलिए इन चीजों को तुरंत घर से दूर कर देना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।
छत पर रखा कूड़ा-करकट
कुछ लोगों की आदत होती है कि वो घर का पुराना और टूटा-फूटा सामान घर की छत पर जमा कर देते हैं। वास्तु के अनुसार घर की छत पर पड़ा कूड़ा करकट मानसिक अशांति का कारण बन सकता है। छत पर रखी बेकार चीजें सकारात्मक ऊर्जा के मार्ग को बंद कर देती हैं। इसके कारण आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं और घर के लोगों को मानसिक रोग घेर सकते हैं। इसलिए घर की छत से आपको तुरंत कूड़ा-करकट और टूटी फूटी चीजें हटा देनी चाहिए।
बंद पड़ चुकी घड़ी
अगर आपके घर में बंद पड़ चुकी घड़ी है तो ये आपके सामाजिक और करियर से जुड़े कार्यों में रुकावट का कारण बन सकती है। इसलिए घर में आपको कभी भी बंद हो चुकी घड़ियां नहीं रखनी चाहिए। इन घड़ियों में नए सेल डलवाकर या तो इन्हें ठीक कर दें या फिर इन्हें घर से बाहर कर दें।
मृत परिजनों के वस्त्र
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मृत परिजनों के कपड़े भी घर में वास्तु दोष कारण बन सकते हैं। घर में पड़े मृत परिजनों के कपड़े मृत आत्माओं की मुक्ति के मार्ग में भी बाधा बनते हैं और आपके जीवन में भी उतार-चढ़ाव इसके कारण आ सकते हैं। इसलिए मृत परिजनों के कपड़ों को या तो किसी को दान में दे दें या फिर किसी अन्य तरीके से इन्हें घर से बाहर कर दें।
जंग लगी लोहे की चीजें
घर में गलती से भी कभी आपको जंग लगी लोहे की चीजें नहीं रखनी चाहिए। जंग लगा हुआ लोहा दरिद्रता का प्रतीक माना जाता है इसकी वजह से शनि देव की कृपा भी रुकती है। जंग लगे लोहे के कारण आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं और हर कार्य में आपको असफलता का सामना करना पड़ सकता है। इसके जंग लगा लोहा या लोहे से बनी चीजों को घर से तुरंत आपको बाहर कर देना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Chhath Puja Nahay khay vidhi: नहाय-खाय में क्या करते हैं? जानें छठ पूजा के पहले दिन की पूजा विधि और नियम
Neelam Ratna: नीलम रत्न आपके लिए शुभ है या अशुभ? ऐसे करें पता