Neelam Ratna: नीलम रत्न आपके लिए शुभ है या अशुभ? ऐसे करें पता
Neelam Ratna: नीलम रत्न आपके लिए शुभ है या अशुभ? ऐसे करें पता
Neelam Ratna: शनि का रत्न नीलम बेहद शुभ फलदायक माना जाता है। हालांकि कुछ राशियों के लिए शुभ होता है और कुछ के लिए प्रतिकूल। आइए ऐसे में जान लेते हैं किसे नीलम धारण करना चाहिए और किसको नहीं।
Published : Oct 24, 2025 12:48 pm IST, Updated : Oct 24, 2025 12:48 pm IST
1/5Image Source : Unsplash
नीलम शनि का रत्न है और इसे धारण करने से रंक भी राजा बन सकता है। जिस व्यक्ति को भी यह रत्न सूट करता है उसके जीवन में अच्छे बदलाव आने लग जाते हैं। हालांकि इस रत्न को पहनने से पहले यह जानना बेहद जरूरी होता है कि ये आपके लिए शुभ है या अशुभ। इस बात का पता आप कैसे कर सकते हैं, आइए जानते हैं।
2/5Image Source : Unsplash
अगर आपकी राशि मकर, कुंभ है तो नीलम रत्न आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों के अलावा वृषभ, मिथुन, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए भी नीलम रत्न शुभ फलदायक माना जाता है। हालांकि इन राशियों को कुंडली में शनि की स्थिति को देखते हुए ही नीलम धारण करना चाहिए, इसके लिए किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से आप परामर्श ले सकते हैं।
3/5Image Source : Unsplash
शनि का रत्न नीलम ढैय्या, साढ़ेसाती और शनि की महादशा में पहना जा सकता है। अगर आप इन स्थितियों में शनि के रत्न को धारण करते हैं तो शनि शुभ फल आपको प्रदान करते हैं। लेकिन इस स्थिति में भी आपको यह देखना होगा कि शनि आपकी कुंडली में किस स्थान में है, मारक है या कारक है। इसके लिए भी किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से परामर्श लेना आपके लिए आवश्यक होगा।
4/5Image Source : Canva
अब बात करते हैं उन राशियों की जिनके लिए नीलम रत्न अच्छा नहीं माना जाता। इन राशियों में शामिल हैं मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन। इन राशियों को गलती से भी शनि का रत्न नीलम धारण नहीं करना चाहिए। नीलम रत्न धारण करने से इनके जीवन में नकारात्मक बदलाव आ सकते है। धन हानि हो सकती है और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर देखने को मिल सकता है।
5/5Image Source : Unsplash
कुल मिलाकर यह बात स्पष्ट है कि नीलम रत्न धारण करने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि शनि का आपके जीवन पर असर क्या है। अगर कुंडली में ये शुभ है तब भी आप इसे धारण करके लाभ पा सकते हैं। इसकी स्थिति आपके लिए अच्छी नहीं है तो नीलम रत्न पहनने से नकारात्मकता आपके जीवन में आ सकती है। यह रत्न बेहद शक्तिशाली माना जाता है, इसलिए बिना परामर्श के इसे धारण करने से आपको बचना चाहिए। यह रत्न रंक को राजा बनाने की क्षमता तो रखता है लेकिन अगर आपको सूट नहीं करता तो राजा से रंक भी ये आपको बना सकता है।