1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: इस दिशा में रखा कूलर बढ़ा सकता है आर्थिक परेशानी, जानिए घर में कहां रखना माना जाता है शुभ

Vastu Tips: इस दिशा में रखा कूलर बढ़ा सकता है आर्थिक परेशानी, जानिए घर में कहां रखना माना जाता है शुभ

Cooler Vastu Niyam: गर्मियों में कूलर घर को ठंडा रखने का काम करता है। वास्तु में इसकी दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है। गलत दिशा में रखा कूलर घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करता है, जबकि सही दिशा में रखने से आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Image Source : BAJAJ ELECTRICALS कूलर वास्तु टिप्स

Cooler Vastu Niyam: गर्मी के मौसम में एयर कूलर लोगों को राहत देने का सबसे आसान और किफायती साधन माना जाता है। हालांकि वास्तु शास्त्र के अनुसार कूलर केवल एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं, बल्कि जल और वायु तत्व का मिश्रण भी है। यही वजह है कि इसे घर में किस दिशा में रखा जाता है, इसका असर घर के वातावरण और ऊर्जा पर पड़ता है। वास्तु मान्यताओं के मुताबिक सही दिशा में रखा गया कूलर सकारात्मक परिणाम दे सकता है, जबकि गलत दिशा में रखने से कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें कूलर

वास्तु शास्त्र में उत्तर-पश्चिम दिशा यानी वायव्य कोण को कूलर रखने के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। यह दिशा वायु तत्व से जुड़ी मानी जाती है। मान्यता है कि यहां कूलर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और परिवार के सदस्यों को तरक्की के अवसर मिलते हैं। साथ ही कूलर की ठंडी हवा का लाभ भी बेहतर तरीके से मिलता है।

उत्तर दिशा भी मानी जाती है शुभ

उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर और जल तत्व से संबंधित माना जाता है। चूंकि कूलर में पानी का उपयोग होता है, इसलिए इसे उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार इससे आर्थिक स्थिरता बनी रहती है और धन संबंधी समस्याओं में कमी आ सकती है।

पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं

अगर घर की बनावट के कारण उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में कूलर रखना संभव न हो, तो पूर्व दिशा भी एक अच्छा विकल्प मानी जाती है। कहा जाता है कि इस दिशा में कूलर रखने से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है।

दक्षिण-पूर्व दिशा से करें परहेज

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिशा अग्नि तत्व का क्षेत्र मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा में कूलर रखना उचित नहीं माना जाता। मान्यता है कि अग्नि और जल तत्व के असंतुलन से घर में तनाव, विवाद और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए कूलर को इस दिशा में रखने से बचने की सलाह दी जाती है।

इन नियमों का भी रखें ध्यान

वास्तु अनुसार, खराब या अनुपयोगी कूलर को लंबे समय तक गंदा छोड़ना शुभ नहीं माना जाता। कूलर का पानी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए, क्योंकि रुका हुआ और गंदा पानी नकारात्मकता का कारण बन सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में बड़ी सफलता चाहिए तो याद कर लें चाणक्य की ये 5 बातें, मुश्किल हालात में भी नहीं मानेंगे हार