1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: जीवन में बड़ी सफलता चाहिए तो याद कर लें चाणक्य की ये 5 बातें, मुश्किल हालात में भी नहीं मानेंगे हार

Chanakya Niti: जीवन में बड़ी सफलता चाहिए तो याद कर लें चाणक्य की ये 5 बातें, मुश्किल हालात में भी नहीं मानेंगे हार

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jun 13, 2026 11:30 am IST,  Updated : Jun 13, 2026 11:30 am IST

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी बेहद प्रासंगिक मानी जाती हैं। उनकी कुछ सीखें ऐसी हैं जो व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं और विपरित समय का सामना करने की प्रेरणा देती हैं। जानिए चाणक्य के 5 ऐसे महत्वपूर्ण विचार, जो जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।

Chanakya 5 powerful life lessons- India TV Hindi
सफलता के लिए चाणक्य की नीतियां Image Source : INDIA TV

Chanakya Niti: जीवन में सफलता हासिल करने के लिए केवल मेहनत के साथ सही सोच और समझदारी भी जरूरी है। कई बार व्यक्ति अपनी गलतियों, डर और गलत फैसलों के कारण आगे नहीं बढ़ पाता। ऐसे में आचार्य चाणक्य की शिक्षाएं व्यक्ति को परिस्थितियों को समझने, सही फैसले लेने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। जानें चाणक्य की 5 ऐसी सीखों के बारे में, जो आज के समय में भी बेहद उपयोगी मानी जाती हैं।

कमजोरी को न बनाएं हथियार

चाणक्य के अनुसार, हर व्यक्ति को अपनी कमजोरियों के बारे में पता होना चाहिए, लेकिन उन्हें हर किसी के सामने जाहिर न करें। क्योंकि हर कोई आपका भला ही चाहे ऐसा जरूरी नहीं हैं। जरूरत से ज्यादा भरोसा कई बार नुकसान पहुंचा सकता है। अपनी कमजोरियों को सीमित लोगों तक ही रखना समझदारी मानी जाती है।

आत्मविश्वास बनाए रखें

चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को कभी खुद को कमजोर नहीं दिखाना चाहिए। इसका मतलब अहंकार से नहीं, बल्कि आत्मविश्वास से है। जो लोग अपनी बात स्पष्ट रूप से रखते हैं और अपने लिए लिमिट्स तय करना जानते हैं। ऐसे लोगों को समाज और कार्यस्थल दोनों जगह सम्मान मिलता है। आत्मविश्वास सफलता की दिशा में सबसे मजबूत कदम है।

हर बहस में पड़ना जरूरी नहीं

कई बार लोग हर बात पर अपनी राय को सही साबित करने में समय और ऊर्जा खर्च कर देते हैं। चाणक्य कहते हैं कि कई बार बहस से दूर रहना ही बेहतर होता है। हर व्यक्ति को समझाना संभव नहीं है। ऐसे में फिजूल के विवादों से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान देना अधिक लाभदायक हो सकता है।

अतीत को पीछे छोड़ना सीखें

जीवन में हर किसी से गलतियां होती हैं, लेकिन उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना ही समझदारी है। पुरानी गलतियों और असफलताओं को बार-बार याद करना व्यक्ति को नीचे की ओर धकेलता है। बेहतर भविष्य के लिए अपने वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करके नए अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। 

लक्ष्य के लिए करें पूरी तैयारी

चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को आधे-अधूरे मन से कोई काम नहीं करना चाहिए। सफलता उन्हीं को मिलती है, जो लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण रखते हैं। मजबूत तैयारी, लगातर प्रयास और धैर्य व्यक्ति को मुश्किल हालाकों में भी सफलता दिला सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 'मनी मैग्नेट' कहलाता है ये इनडोर प्लांट, करियर-कारोबार के लिए है लकी, खास दिशा में रखने से मिलेगा खूब फायदा!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म