1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 17 अक्टूबर को सूर्य का तुला राशि में गोचर: नवरात्रि में इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के मजबूत योग!

17 अक्टूबर को सूर्य का तुला राशि में गोचर: नवरात्रि में इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के मजबूत योग!

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Oct 14, 2026 12:51 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 12:52 pm IST

ग्रहों के राजा सूर्य देव 17 अक्टूबर को शुक्र की राशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं और 16 नवंबर तक ये इसी राशि में स्थित रहेंगे। जानिए सूर्य का यह गोचर किन 3 राशियों की चमक बढ़ाने जा रहा है।

surya gochar - India TV Hindi
सूर्य का तुला राशि में गोचर Image Source : CANVA

वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को आत्मा, ऊर्जा, पिता, उच्च पद और प्रशासनिक क्षमता का कारक माना जाता है। कहते हैं जब भी ये ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर देखने को मिलता है। इस समय सूर्य देव कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं लेकिन 17 अक्टूबर से ये तुला राशि में गोचर शुरू कर देंगे। इस राशि में सूर्य के प्रवेश करने से तीन राशियों के करियर और आर्थिक मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी 3 राशियां हैं जो सूर्य की तरह चमकने वाली हैं। 

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर फलदायी साबित होगा। करियर में बंपर उछाल आएगा। नौकरी में प्रमोशन के जबरदस्त योग बन रहे हैं। बिजनेस वाले भी खूब लाभ कमाएंगे। अचानक से अटके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ के भी शुभ योग बन रहे हैं। आय के अतिरिक्त स्रोत खुलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय काफी अनुकूल है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई सुनहरे अवसर हाथ लगेंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। नवरात्रि में कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। 

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। आये में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। अटके काम पूरे होंगे। किसी कर्ज से मुक्त मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में मनचाहा ऑफर मिल सकता है। विदेश से जुड़े बिजनेस में बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। अचानक से धन लाभ होने के शुभ योग भी बन रहे हैं। 

सूर्य गोचर का शुभ फल बढ़ाने के सरल उपाय

यदि आप चाहते हैं कि सूर्य का गोचर आपके लिए ओर भी ज्यादा शुभ साबित हो तो इसके लिए प्रतिदिन प्रातःकाल तांबे के लोटे में जल, रोली और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। साथ ही सुबह के समय  आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। कहते हैं इस पाठ से करियर से जुड़े बाधाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही नवरात्रि के दौरान जरूरतमंद लोगों को गेहूं, तांबा या लाल वस्त्रों का दान करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

अक्टूबर में राम नवमी है या महा नवमी? दूर करें सबसे बड़ा कन्फ्यूजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।