1. Hindi News
  2. धर्म
  3. नवमी हवन कब है 19 या 20 अक्टूबर? नोट कर लें चंडी होम की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

नवमी हवन कब है 19 या 20 अक्टूबर? नोट कर लें चंडी होम की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Oct 14, 2026 11:08 am IST,  Updated : Oct 14, 2026 11:08 am IST

नवमी होम, नवरात्रि पर्व का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है जो नवरात्रि के अंतिम दिन पर किया जाता है। इसे चंडी होम के नाम से भी जाना जाता है। जानिए इस साल नवमी हवन कब किया जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

navratri havan 2026- India TV Hindi
नवरात्रि हवन 2026 Image Source : INDIA TV

नवरात्रि की नवमी तिथि पर हवन पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से माता रानी का हवन करता है उसके जीवन की समस्त बाधाएं दूर हो जाती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ज्यादातर भक्त, दुर्गा सप्तशती के 700 श्लोकों का उच्चारण करते हुये नवमी होम संपन्न करते हैं। इस अनुष्ठान में 2 से 3 घंटे तक का समय लग जाता है। लेकिन आपके यहां जिस भी मंत्र और विधि से हवन पूजन करते हैं आप उसी के अनुसार ये अनुष्ठान पूर्ण करें। चलिए अब जानते हैं नवमी हवन की सही डेट और शुभ मुहूर्त।

नवमी हवन 2026 डेट

पंचांग अनुसार नवमी हवन 19 या 20 अक्टूबर किसी भी दिन किया जा सकता है क्योंकि नवमी तिथि दोनों ही दिन रहने वाली है। बता दें 19 अक्टूबर को नवमी सुबह 10 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर 20 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। 

नवमी हवन मुहूर्त 19 अक्टूबर 2026

इस दिन नवमी हवन पूजन का शुभ मुहूर्त 10 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस बीच आप अपनी सुविधानुसार कभी भी हवन अनुष्ठान पूर्ण कर सकते हैं। हवन के बाद कन्या पूजन जरूर करें।

नवमी हवन मुहूर्त 20 अक्टूबर 2026

20 अक्टूबर को नवमी हवन का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। अगर 19 तारीख को किसी कारण हवन पूजन का समय न मिले तो आप 20 अक्टूबर को ये अनुष्ठान कर सकते हैं। लेकिन ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार, नवरात्रि हवन के लिए 19 तारीख का समय ज्यादा शुभ है।

क्या अष्टमी को हवन पूजन कर सकते हैं?

जी हां, नवरात्रि की अष्टमी को भी हवन पूजन किया जा सकता है। अगर आप अष्टमी 18 अक्टूबर को मना रहे हैं तो इस दिन हवन का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। जो लोग 19 अक्टूबर को अष्टमी मनाएंगे उनके लिए हवन का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी कब है 18 या 19 अक्टूबर? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।