Navratri 2026 Navami Date: नवरात्रि की नवमी को महा नवमी और दुर्गा नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। माता का यह रूप सभी तरह की सिद्धियों को देने वाला माना गया है। मां सिद्धिदात्री कमल पर विराजमान हैं और शेर की सवारी करती हैं। लेकिन इस बार नवरात्रि की नवमी तिथि को लेकर काफी ज्यादा कन्फ्यूजन चल रहा है। कोई महा नवमी की तारीख 19 अक्टूबर बता रहा है तो कोई 20 अक्टूबर। चलिए पंचांग और ज्योतिष अनुसार जानते हैं नवरात्रि की नवमी इस बार किस दिन मनाई जाएगी।
नवरात्रि की नवमी कब है 2026
पंचांग अनुसार नवरात्रि की नवमी तिथि 19 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर 20 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। द्रिक पंचांग में नवरात्रि की नवमी की तिथि 19 अक्टूबर बताई गई है। वहीं गोरखपुर के ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज अनुसार भी महा नवमी 19 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि की अष्टमी कब मनाई जाएगी?
नवरात्रि नवमी पूजन मुहूर्त 2026
नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त 19 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस बीच आप माता रानी की विधि विधान पूजा करें। साथ ही हवन करें और कन्याओं को भोजन कराएं। इसके बाद आप अपना व्रत भी खोल सकते हैं।
नवरात्रि नवमी हवन समय 2026
नवरात्रि की नवमी पर हवन करने का शुभ समय सुबह 10 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 48 मिनट पर खत्म होगा। वहीं पंचांग में 20 अक्टूबर को भी हवन करने का शुभ समय दिया गया है। तो आपको बता दें कि इस दिन हवन का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 25 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
नवमी पर कन्या पूजन का मुहूर्त 2026
नवरात्रि की नवमी पर कन्या पूजन का भी विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन कन्या पूजन आप अपनी सुविधानुसार सुबह, दोपहर या शाम में किसी भी समय कर सकते हैं क्योंकि 19 अक्टूबर को नवमी पूरे दिन रहेगी। लेकिन अगर कन्या पूजन के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो इसके लिए सुबह 06:30 AM से 10:30 AM के बीच का समय सबसे शुभ माना जाता है। अमूमन श्रद्धालु सुबह 10.30 बजे से पहले ही कन्या पूजन कर लेते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
क्या आप भी नवरात्रि और दुर्गा पूजा को एक समझते हैं? यहां समझिए दोनों के बीच का अंतर