1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर में हाथी का जोड़ा रखना होता है बेहद शुभ, यहां जानिए इसके फायदे

Vastu Tips: घर में हाथी का जोड़ा रखना होता है बेहद शुभ, यहां जानिए इसके फायदे

Vastu Shastra: वास्तु के मुताबिक, घर में कुछ जानवरों की मूर्ति रखने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है। वास्तु में हाथी को काफी शुभ माना गया है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर में हाथी का जोड़ा रखने से क्या होता है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे हाथी के जोड़े के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हाथी का जोड़ा रखना बहुत ही शुभ होता है। यह दांपत्य जीवन में खुशी और प्यार लाने वाला होता है। इससे आपसी रिश्ते और मजबूत होते हैं। हाथी के जोड़े को घर में रखने के क्या फायदे होते हैं। ये तो हम आपको बताएंगे ही लेकिन उससे पहले हम आपको हाथी से जुड़ी कुछ अहम बातें बता रहे हैं। 

जानवरों में हाथी बहुत ही कर्मठ और बुद्धिमान प्राणी है। साथ ही इनके पारिवारिक समूह में हथनियों को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है, उनका सम्मान किया जाता है। इनके परिवार का मुखिया सबको साथ लेकर चलता है। समूह में एकता बनाकर रखता है। आपने देखा होगा कि जब भी ये कहीं जाते हैं तो अपने परिवार के साथ ही जाते हैं और सबका ध्यान रखते हुए समूह में सबसे आगे चलते हैं। इस सबसे पता चलता है कि ये कितने समझदार होते हैं। अपने परिवार के लिए मेहनत करते हैं।

कई पूर्वी संस्कृतियों में तो हाथी को पूजा भी जाता है। इंद्र देव की सवारी हाथी है। देवी लक्ष्मी के वाहन में से एक सफेद हाथी भी है, यानी कि हाथी की मूर्ति को घर में रखना बहुत अच्छा होता है। यह सुख-समृद्धि का प्रतीक है। साथ ही शक्ति, बुद्धि और ज्ञान का भी प्रतीक है। वास्तु के मुताबिक, घर या ऑफिस के मुख्य द्वार पर सूंड ऊपर उठाए हुए हाथी के जोड़े की प्रतिमा लगानी चाहिए। इससे परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहता है और रिश्तों में मजबूती आती है। परिवार के सब सदस्यों के बीच सामंजस्य की स्थिति बनी रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Sawan 2023 Somwar: सावन के दूसरे सोमवार पर बना है शुभ संयोग, इस विधि और मुहूर्त में करें शिवजी की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

Sawan 2nd Somwar Upay: सावन के दूसरे सोमवार पर जरूर करें ये उपाय, धन,दौलत और खुशियों से भर जाएगा घर!

Sawan 2023: सावन सोमवार के व्रत में इन नियमों का जरूर करें पालन, तभी मिलेगा पूजा का पूरा फल