A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर के लिए कौन-सी दिशा होती है सबसे शुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: घर के लिए कौन-सी दिशा होती है सबसे शुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: घर बनाते समय ध्यान रखना चाहिए कि वहां के दक्षिण-पश्चिम हिस्से को ऊंचा रखना चाहिए। साथ ही इस दिशा की दिवारों को अन्य दिशाओं की दिवारों से मोटा बनाया जाना चाहिए।

Vastu Tips- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दक्षिण-पश्चिम, यानी कि दिशा के बारे में। दक्षिण-पश्चिम दिशा को भारी सामान रखने के लिए सबसे उचित दिशा माना जाता है। घर बनाते समय ध्यान रखना चाहिए कि वहां के दक्षिण-पश्चिम हिस्से को ऊंचा रखना चाहिए। साथ ही इस दिशा की दिवारों को अन्य दिशाओं की दिवारों से मोटा बनाया जाना चाहिए। अगर आपके घर में सीढ़ियां बनायी जानी है, तो वो भी घर की इसी दिशा में बनवाएं। आप चाहें तो इस दिशा में एक स्टोर रूम भी बनवा सकते हैं, जिसे भारी सामान रखने के लिए उपयोग में लाना चाहिए।

 इस दिशा को भारी सामान रखने के लिये क्यों उपयोग में लाना चाहिए, इसके पीछे एक साइंटिफिक फैक्ट भी है। दरअसल पृथ्वी जब सूर्य की परिक्रमा दक्षिण दिशा में करती है तो पृथ्वी एक विशेष कोणीय स्थिति में होती है, लेकिन इस दिशा में भार रखने से वह संतुलन में आ जाती है। साथ ही इस दिशा में गर्मियों में ठंडक जबकि सर्दी के मौसम में गर्माहट रहती है, जिसके चलते भारी सामान की ऊर्जा में भी संतुलन बना रहता है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

वैराग्य जीवन को त्याग महाशिवरात्रि के दिन शादी बंधन में बंधे थे महादेव, जानें मां पार्वती को कैसे मिला था शिवजी का साथ

एक बेलपत्र से ही शिवजी क्यों हो जाते हैं खुश? जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा

वास्तु टिप्स: क्रिस्टल से बनी गणेशजी की मूर्ति चमकाएंगे आपकी किस्मत, ये काम करने से घर में आएगा गुड लक