Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे कि टीवी देखते और खाना खाते समय मुख की दिशा किस ओर होनी चाहिए। हर दिशा का संबंध किसी न किसी खास ऊर्जा से माना जाता है। वास्तु शास्त्र में हर काम के लिए एक निश्चित दिशा तय की गई है और इनका पालन अवश्य करना चाहिए। सबसे पहले हम आपको टीवी देखते समय घर के सदस्यों की दिशा के बारे में बताएंगे। घर में टीवी की दिशा इस तरह होनी चाहिए कि टीवी देखते समय घर के सदस्यों का चेहरा दक्षिण दिशा में होना चाहिए। इसके अलावा खाना खाते समय घर के सदस्यों का मुख पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इस दिशा में खाना खाने से भोजन की उचित ऊर्जा उस व्यक्ति को मिलती है। खाना खाने के अलावा बनाते समय भी मुंह पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए।
फर्नीचर रखने की सही दिशा क्या है?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हल्के फर्नीचर को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए जबकि भारी फर्नीचर को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना सबसे अच्छा रहता है। इन दिशाओं के अनुसार फर्नीचर रखने से घर-परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है। वहीं इसके विपरित आपको पैसों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा फर्नीचर के लिये खरीदी गई लकड़ी के लिये उत्तर दिशा, पूर्व दिशा या उत्तर पूर्व दिशा के कोने का चुनाव करना चाहिए। इससे घर व दुकान का मनी फ्लो बढ़ता है।
इस दिन नहीं खरीदना चाहिए फर्नीचर
मंगलवार, शनिवार और अमावस्या के दिन फर्नीचर या लकड़ी न खरीदें। दिनों छोड़कर आप किसी भी दिन फर्नीचर खरीद सकते हैं। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि वह फर्नीचर किस पेड़ की लकड़ी का बना हुआ है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी सकारात्मक ऊर्जा वाले पेड़ की लकड़ी ही उपयोग में लानी चाहिए। जैसे- शीशम, चंदन, नीम, अशोक, सागवान, साल व अर्जुन, ये सभी शुभ फल देने वाले होते हैं।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Ganesh Chaturthi 2023: गणपति बप्पा मोरया...आज घर-घर पधारेंगे गौरीपुत्र गणेश, जानिए पूजा विधि, मंत्र और महत्व
Ganesh Chaturthi 2023: इस मुहूर्त और विधि के साथ करें गणेश जी की स्थापना, घर में सालभर बरसेगी बप्पा की कृपा