1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. बेड के पास रखी दवाई कहीं बढ़ा तो नहीं रही परेशानी? जानें वास्तु में क्यों सिरहाने मेडिसिन रखने की है मनाही

बेड के पास रखी दवाई कहीं बढ़ा तो नहीं रही परेशानी? जानें वास्तु में क्यों सिरहाने मेडिसिन रखने की है मनाही

ज्यादातर लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से कहीं भी दवाइयां रख देते हैं। घर में दवाई कहां रखी जाएं, इसे लेकर वास्तु में कुछ नियम बताए हैं। कुछ जगहों पर दवाइयां रखने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं दवाइयों को रखने से जुड़े इन वास्तु नियमों के बारे में।

vastu tips- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST दवाईयां बिस्तर के पास क्यों नहीं रखना चाहिए

दवाइयां हमारी रोजमर्रा की जरूरतों का हिस्सा हैं। अक्सर लोग सुविधा के लिए इन्हें ऐसी जगह रख देते हैं, जहां जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल जाएं। खासकर रात में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां लोग अपने बिस्तर या सिरहाने के पास रख लेते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र में दवाइयों को रखने की जगह को लेकर कुछ मान्यताएं बताई गई हैं। वास्तु अनुसार, सही स्थान पर रखी गई चीजें घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती हैं। जानिए कहां दवाइयां रखना चाहिए और कहां नहीं। 

सिरहाने रखने की क्यों है मनाही?

कई लोग रात में जरूरत पड़ने की वजह से दवाइयों को अपने बिस्तर के पास या तकिए के नीचे रख लेते हैं। लेकिन वास्तु मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि दवाइयां बीमारी से जुड़ी वस्तु होती हैं, इसलिए इन्हें सोने की जगह के आसपास रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इससे मानसिक तनाव, बेचैनी और चिंता जैसी परेशानियां बढ़ने की मान्यता है।

रसोई में न रखें दवाइयां

वास्तु शास्त्र में रसोई को घर का महत्वपूर्ण और पवित्र स्थान माना गया है, क्योंकि यहीं भोजन तैयार होता है। इसलिए यहां दवाइयां रखना उचित नहीं माना जाता। मान्यता है कि इससे घर के स्वास्थ्य और सुख-शांति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

पूजा स्थल से रखें दूर

पूजा घर को सकारात्मक ऊर्जा का स्थान माना जाता है। ऐसे में दवाइयों को पूजा घर या उसके आसपास रखने से बचने की सलाह दी जाती है। इन्हें किसी साफ और व्यवस्थित अलमारी में रखना बेहतर माना जाता है।

धन रखने वाली जगह पर न रखें

वास्तु मान्यताओं के अनुसार जिस स्थान पर पैसे, गहने या अन्य कीमती चीजें रखी जाती हैं, वहां दवाइयां रखना शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि इससे आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और अनावश्यक खर्च की स्थिति बन सकती है।

दवाई रखने की सही जगह

दवाइयों को घर में ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां साफ-सफाई बनी रहे और जरूरत के समय आसानी से मिल जाएं। व्यवस्थित तरीके से रखी गई दवाइयां न केवल घर में सुविधा बनाए रखती हैं, बल्कि सामान को सही तरीके से रखने की आदत भी विकसित करती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: फ्रिज के ऊपर भूलकर भी न रखें बेकार सामान, वास्तु के ये 3 आसान उपाय माने जाते हैं धन वृद्धि के संकेत