1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. फ्रिज के ऊपर भूलकर भी न रखें बेकार सामान, वास्तु के ये 3 आसान उपाय माने जाते हैं धन वृद्धि के संकेत

फ्रिज के ऊपर भूलकर भी न रखें बेकार सामान, वास्तु के ये 3 आसान उपाय माने जाते हैं धन वृद्धि के संकेत

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jul 14, 2026 05:16 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 05:16 pm IST

फ्रिज का ऊपरी हिस्सा खास माना जाता है। वास्तु अनुसार कुछ शुभ वस्तुएं इस स्थान की ऊर्जा को सकारात्मक बना सकती हैं। फ्रिज पर बेकार सामान रखना सही नहीं बताया गया है। ऐसे में जानिए कौन-सी 3 चीजें फ्रिज के ऊपर रखना शुभ माना जाता है।

vastu tips for fridge- India TV Hindi
फ्रिज पर 3 चीजें रखना शुभ Image Source : PINTEREST

घर को व्यवस्थित रखना जितना जरूरी है, उतना ही महत्व वास्तु शास्त्र में सही जगह पर सही चीजें रखने का भी बताया गया है। कई लोग फ्रिज के ऊपर बहुत सारा सामान रख देते हैं। ये आदत घर की सकारात्मक ऊर्जा को बुरा प्रभाव डाल सकती है। ऐसे में अगर इस जगह पर कुछ शुभ वस्तुएं रखी जाएं, तो सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति के योग बनने की मान्यता है। चलिए जानते हैं यहां क्या रखना लाभदायक होता है। 

फ्रिज का टॉप सामान रखने की जगह नहीं

ज्यादातर घरों में फ्रिज के ऊपर चाबियां, दवाइयां, डिब्बे या दूसरे अतिरिक्त सामान रख दिए जाते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र में इसे ऊर्जा का संवेदनशील स्थान माना गया है। इसलिए इस जगह को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इससे घर का वातावरण भी सकारात्मक बना रहता है

तांबे का पात्र बढ़ाता है पॉजिटिविटी

अगर आप फ्रिज के ऊपर कोई शुभ वस्तु रखना चाहते हैं, तो तांबे का छोटा कलश या बर्तन एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें स्वच्छ पानी भरकर रखने की परंपरा भी बताई गई है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार तांबा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसे घर में शांति और समृद्धि लाने में सहायक माना जाता है।

बैंबू प्लांट का भी है महत्व

फेंगशुई और वास्तु दोनों में बैंबू प्लांट को शुभ पौधों में गिना जाता है। इसे फ्रिज के ऊपर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने की मान्यता है। साथ ही इसे खुशहाली, तरक्की और अच्छे निर्णय लेने की क्षमता से भी जोड़ा जाता है।

कछुआ समृद्धि का प्रतीक

पीतल या कांच का कछुआ भी वास्तु में शुभ माना जाता है। सनातन धर्म ग्रंथों में कछुआ स्थिरता, सुरक्षा और धन-संपन्नता का प्रतीक बताया गया है। इसलिए कई लोग इसे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए उचित स्थान पर रखते हैं।

क्या नहीं रखना चाहिए?

वास्तु मान्यताओं के अनुसार फ्रिज के ऊपर टूटा-फूटा सामान, पुराने कागज, दवाइयां या बेकार वस्तुएं रखने से बचना चाहिए। माना जाता है कि अव्यवस्था नकारात्मकता को बढ़ा सकती है। इसलिए इस स्थान को साफ रखने और केवल शुभ प्रतीक वाली वस्तुएं रखने की सलाह दी जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: भगवान को भोग लगाने के भी होते हैं कुछ नियम-कायदे, बीज वाले फल चढ़ाने से पहले जान लें सही तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म