महीन धागे से लटकी है धोनी, युवी की नौकरी, इन 5 खिलाड़ियों के हाथ में है क़ैचीं
बीसीसीआई ने टीम के सबसे सीनियर प्लेयर्स धोनी और युवराज के विकल्प की तलाश शुरू कर दी है। हम यहां आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो धोनी और युवराज के विकल्प हो सकते हैं।
तमिलनाडु से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले दिनेश कार्तिक कुछ महीने पहले तक टीम से बाहर ही थे। लेकिन घरेलू सीजन में शानदार परफॉर्म करने के अलावा उन्होंने IPL में भी जबरदस्त प्रदर्शन करके सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। जिसके बाद उन्हें चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए टीम में जगह मिल गई। चैम्पियन्स ट्रॉफी के मुख्य मुकाबलों में तो उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन दो प्रैक्टिस मैच उन्होंने खेले। जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्होंने 94 रन बनाए साथ ही चार कैच भी लिए। इसके बाद वेस्ट इंडीज टूर पर उन्होंने तीन मैच खेले। जिसमें 100 रन बनाए। जिसमें एक नॉटआउट फिफ्टी भी शामिल है।
