BBL में अपशब्द बोलने के कारण एडम जाम्पा पर लगा एक मैच का बैन
BBL में अपशब्द बोलने के कारण एडम जाम्पा पर लगा एक मैच का बैन
Bhasha
Published : Dec 31, 2020 03:00 pm IST, Updated : Dec 31, 2020 03:00 pm IST
मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलने वाले जाम्पा ने सिडनी थंडर के खिलाफ हुए मैच में यह व्यवहार किया था और उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है।
Image Source : GETTYAdam Zampa
मेलबर्न| ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम के मुख्य गेंदबाज लेग स्पिनर एडम जाम्पा पर बिग बैश लीग (बीबीएल) में अपशब्दों का इस्तेमाल करने के कारण एक मैच के लिए बैन लगा दिया गया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि जाम्पा ने 29 दिसंबर को खेले गए मैच में अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।
मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलने वाले जाम्पा ने सिडनी थंडर के खिलाफ हुए मैच में यह व्यवहार किया था और उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है।
जाम्पा के खाते में एक सस्पेंशन अंक आया है और उन पर 2500 डालर का जुर्माना भी लगाया गया है।
थंडर की पारी के 16वें ओवर के दौरान कैलम फग्र्यूसन ने जाम्पा की एक गेंद पर कट किया और एक रन लिया। थंडर के बल्लेबाज विकेटों के बीच दौड़ रहे थे तभी जाम्पा ने अपशब्दों का उपयोग किया जो स्टम्पस माइक पर कैद हो गए।