यू-ट्यूब कॉमेडियन बीयोरनिक के साथ अजिंक्य राहणे ने कॉमेडी में आजमाए हाथ
यू-ट्यूब कॉमेडियन बीयोरनिक के साथ अजिंक्य राहणे ने कॉमेडी में आजमाए हाथ
IANS
Published : Aug 26, 2020 10:22 pm IST, Updated : Aug 26, 2020 10:22 pm IST
बीयोरनिक के नाम से मशहूर निकुंज लातिया और रहाणे के बीच यह जुगलबंदी तब शुरू हुई जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि दोनों दिखने में लगभग एक जैसे लगते हैं।
Image Source : TIWTTER/AJINKYA RAHANEAjinkya Rahane tried her hand at comedy with YouTube comedian be younick
मुंबई। भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य राहणे ने यू-ट्यूब कॉमेडियन बीयोरनिक के साथ कॉमेडी में हाथ आजमाए हैं। बीयोरनिक के नाम से मशहूर निकुंज लातिया और रहाणे के बीच यह जुगलबंदी तब शुरू हुई जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि दोनों दिखने में लगभग एक जैसे लगते हैं। दोनों का मुंबई के इलाके डोम्बीवली से भी नाता है।
रहाणे अपनी क्रिकेट के शुरुआती दिनों में इसी इलाके में रहते थे और निक भी डोम्बीवली से आते हैं। इसलिए दोनों ने वीडियो बनाने का फैसला किया और यह वीडियो बुधवार को जारी किया गया।
निक ने कहा, "रहाणे अपने नाम के सही साबित करते हैं। आप उनसे नहीं जीत सकते- जैसा इस वीडियों में देखा गया है। आप निश्चित तौर पर विनम्रता और खेल में नहीं जीत सकते। मैं सिर्फ इस बात की उम्मीद कर रहा हूं कि वह यूट्यूब वीडियोज बनाना न शुरू करें। लेकिन मैं उनका इस भावना के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।"