1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट का खेल देखने कानपुर के ग्रीन पार्क आएंगी अनुष्का?

विराट का खेल देखने कानपुर के ग्रीन पार्क आएंगी अनुष्का?

भारत के 500वें टेस्ट के कप्तान विराट कोहली का खेल देखने के लिए फिल्म ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के ग्रीन पार्क पहुंचने की चर्चा है, लेकिन इस बारे में उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए), कानपुर पुलिस के एसएसपी और होटल मैनेजर गोल मोल जवाब दे रहे हैं।

Virat Kohli and Anushka Sharma (PTI)- India TV Hindi
Virat Kohli and Anushka Sharma (PTI)

कानपुर: भारत के 500वें टेस्ट के कप्तान विराट कोहली का खेल देखने के लिए फिल्म ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के ग्रीन पार्क पहुंचने की चर्चा है, लेकिन इस बारे में उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए), कानपुर पुलिस के एसएसपी और होटल मैनेजर गोल मोल जवाब दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कोहली को चियर करने के लिए उनकी गर्लफ्रेंड और फिल्म ऐक्ट्रेस अनुष्का टेस्ट मैच में एक दिन के लिए ग्रीन पार्क आ सकती हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

इस बारे में हालांकि जब UPCA के निदेशक राजीव शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी की मित्र या पत्नी आ रही है तो इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। अगर अनुष्का विराट का उत्साह बढ़ाने के लिये टेस्ट मैच में आ रही हैं तो यह उनका व्यक्तिगत मामला है। कोई भी किसी का उत्साह बढ़ाने या टेस्ट मैच देखने आ सकता है। 

इस बारे में कानपुर पुलिस के एसएसपी शलभ माथुर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई भी व्यक्तिगत रूप से मैच देखने आता है तो इसमें पुलिस विभाग क्या करेगा। अगर अनुष्का के लिए सुरक्षा की मांग की जाएगी तो कानपुर पुलिस उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी। 

इस बारे में होटल के मैनेजर विकास मेहरोत्रा से पूछा गया कि क्या अनुष्का के लिए भारतीय टीम के होटल में अलग से कमरा बुक किया गया है तो उन्होंने कहा कि BCCI और UPCA ने 10 कमरे होटल में रिजर्व रखे हैं। अब यह कमरे किसको दिए जाने हैं, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अनुष्का के लिए अलग से कमरा बुक नहीं किया गया है।

Latest Cricket News