ऑस्ट्रेलिया ने भले ही पिछली बार इंग्लैंड को 5-0 से बुरी तरह धो दिया हो लेकिन सवाल ये है कि क्या वो इंग्लैंड में 14 साल से ऐशेज़ में मिल रही हार का सिलसिला तोड़ पाएगा। आज कार्डिफ़ में ऐशेज़ सिरीज़ का पहला टेस्ट शुरु हो रहा है।
2001 में स्टीव वॉ के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को उसी की ज़मीन पर 4-1 से हराया था लेकिन उसके बाद उसके हाथ सिर्फ हार ही लगी। इंग्लैंड ने अपने घर में 2005 (2-1), 2009 (2-1) और 2013 (3-0) से ऐशेज़ सिरीज़ जीती है।
इंडिया टीवी यहां आपको दिखा रहा है ऑस्ट्रेलिया के वो खिलाड़ी जिन पर 14 साल के सूखे पर बरसात करने की जिम्मेदारी होगी।
Latest Cricket News