माइकल क्लार्क, कप्तान
उम्र- 34
टेस्ट- 110
रन- 8,511, औसत- 50.66
विकेट- 31
ताक़त- जीत की भूख क्लार्क की सबसे बड़ी ताक़त है हालंकि इंग्लैंड में उनके तीन दौरे हार ही पर समाप्त हुए हैं। वह ऐशेज़ में सात सेंचुरी लगा चुके हैं।
कमज़ोरी- क्लार्क को एक चीज़ परेशान कर सकती है और वो है पीठ का दर्द। अख़्सर शॉर्ट बॉल खेलने में उन्हें तकलीफ़ होती है और ज़ाहिर है इस बात से इंग्लैंड के बॉलर बाख़बर होंगे। स्टु्अर्ट ब्रॉड ने 2013-14 में ब्रिस्बेन टेस्ट के पहले ही दिन बॉउंसर से आउट किया था।
Latest Cricket News