रांची: झारखंड क्रिकेट असोसिएशन मैदान पर भारत के साथ शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ के बल्ले से कई रिकॉर्ड निकले। स्मिथ पहले दिन स्टम्प्स तक 117 रनों पर नाबाद लौटे।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
स्मिथ ने इस मैच के माध्यम से 5,000 टेस्ट रन पूरे किए। यह इस सीरीज में उनका दूसरा शतक है। स्मिथ ने अपने करियर का 19वां टेस्ट शतक लगाया और साथ ही 2014 के बाद पहला टेस्ट मैच खेल रहे अपने साथी ग्लेन मैक्सवेल (82 नॉटआउट) के साथ भारत में भारत के खिलाफ पांचवें विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी की।
इन्हें भी पढ़ें:
स्मिथ 5,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले विश्व के 89वें और ऑस्ट्रेलिया के 20वें बल्लेबाज हैं। खास बात यह है कि इस सूची में सर डॉन ब्रैडमैन (99.94) के बाद स्मिथ (60.73) का औसत दूसरा श्रेष्ठ है। स्मिथ ने 53 टेस्ट मैचों में 5,000 रन पूरे किए। इस लिहाज से यह मुकाम हासिल करने वाले वह तीसरे तेज बैट्समैन हैं। ब्रैडमैन (36) और सुनील गावस्कर (52) ने ही उनसे तेजी से 5,000 रन बनाए हैं।
इसके अलावा स्मिथ भारत में उसी के खिलाफ किसी सीरीज में 2 शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड (1974-75 और 1983-84) और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक (2012-13) के नाम यह रिकॉर्ड है।
Latest Cricket News