बाबर आजम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सूखी पिच की उम्मीद
बाबर आजम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सूखी पिच की उम्मीद
Bhasha
Published : Feb 03, 2021 09:50 pm IST, Updated : Feb 03, 2021 09:50 pm IST
बाबर ने बुधवार को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘हम ज्यादा ध्यान लगाये रखेंगे और अपने हक में नतीजा हासिल करने की कोशिश करेंगे।’’
Image Source : GETTY IMAGESBabar Azam expected dry pitch in second Test against South Africa
रावलपिंडी। पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम को गुरूवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में भी पहले टेस्ट की तरह सूखी पिच की उम्मीद है। पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में चार दिन के अंदर दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया था।