1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs WI 2nd Test : पहले दिन बांग्लादेश ने पांच विकेट के नुकसान पर बनाए 242 रन

BAN vs WI 2nd Test : पहले दिन बांग्लादेश ने पांच विकेट के नुकसान पर बनाए 242 रन

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 03, 2021 08:21 pm IST,  Updated : Feb 03, 2021 08:21 pm IST

पहले दो सत्र में चार विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेश ने शानदार वापसी करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को पांच विकेट पर 242 रन बना लिये। 

BAN vs WI 2nd Test: Bangladesh scored 242 runs on the loss of five wickets on the first day- India TV Hindi
BAN vs WI 2nd Test: Bangladesh scored 242 runs on the loss of five wickets on the first day Image Source : TWITTER/@ICC

चटगांव। पहले दो सत्र में चार विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेश ने शानदार वापसी करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को पांच विकेट पर 242 रन बना लिये। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : जब विराट मुझसे कुछ भी पूछेगा तो मैं उसे बताऊंगा - अजिंक्य रहाणे

बायें हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन ने 58 रन देकर तीन विकेट लिये। बांग्लादेश के लिये सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम ने 59 रन बनाये जो टेस्ट क्रिकेट में उनका दूसरा अर्धशतक है। 

ये भी पढ़ें - बीसीसीआई सचिव जय शाह ने लिया इकाना स्टेडियम में सुविधाओं का जायजा

नजमल हुसैन शंटो, मोमिनुल हक और मुशफिकुर रहीम ने क्रमश: 25, 26,38 रन बनाये लेकिन बड़ी पारियां नहीं खेल सके। नजमुल रन आउट हुए जबकि मोमिनुल और मुशफिकुर को वारिकन ने आउट किया। 

ये भी पढ़ें - सचिन तेंदुलकर का रिहाना को जवाब! जानिए क्या कहा

तामिम इकबाल को कमार रोच ने पहले घंटे में पवेलियन भेजा। दूसरे सत्र में बांग्लादेश ने 71 रन बनाये लेकिन दो विकेट और गंवाये। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर लिटन दास 34 और शाकिब अल हसन 39 रन बनाकर खेल रहे थे।

दोनों ने छठे विकेट के लिये 49 रन की साझेदारी कर ली है। कोरोना महामारी के बीच बांग्लादेश का यह पहला टेस्ट है जबकि वेस्टइंडीज पांच मैच खेल चुकी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल