1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने लिया इकाना स्टेडियम में सुविधाओं का जायजा

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने लिया इकाना स्टेडियम में सुविधाओं का जायजा

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 03, 2021 07:54 pm IST,  Updated : Feb 03, 2021 07:54 pm IST

बीसीसीआई सचिव ने इकाना स्टेडियम की व्यवस्थाओं की सराहना की और भविष्य में इस मैदान पर काफी अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित कराए जाने की संभावना भी जताई। 

BCCI Secretary Jay Shah took stock of facilities at Ekana Stadium- India TV Hindi
BCCI Secretary Jay Shah took stock of facilities at Ekana Stadium Image Source : PTI

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने बुधवार को लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम का दौरा किया। स्टेडियम द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के वार्षिक समारोह में शिरकत करने आए जय शाह ने इकाना स्टेडियम का मुआयना किया और वहां मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। 

ये भी पढ़ें - सचिन तेंदुलकर का रिहाना को जवाब! जानिए क्या कहा

इस दौरान उनके साथ बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और यूपीसीए के सचिव युद्धवीर सिंह के अलावा क्रिकेटर सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार तथा अक्षदीप नाथ भी मौजूद थे। 

बयान के मुताबिक शाह ने इकाना स्टेडियम की तमाम सुविधाओं को देखा और मैदान पर पहुंचकर उसके आकार और ड्रेनेज प्रणाली का भी अवलोकन किया। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : टेस्ट सीरीज शुरू होने से दो दिन पहले इंग्लैंड की टीम में शामिल हुआ ये बल्लेबाज

बीसीसीआई सचिव ने इकाना स्टेडियम की व्यवस्थाओं की सराहना की और भविष्य में इस मैदान पर काफी अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित कराए जाने की संभावना भी जताई। 

सूत्रों के अनुसार लखनऊ में आईपीएल और टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों के आयोजन की संभावना तलाशी जा रही है और शाह का लखनऊ दौरा इसलिए भी अहम है। उत्तर प्रदेश में ही कानपुर का ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम है, लेकिन सुविधाओं के चलते अब आयोजन के लिए लखनऊ का अटल इकाना स्टेडियम पहली पसंद बनता जा रहा है। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : पहले टेस्ट मैच में क्या हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इरफान पठान ने दिया जवाब

इस मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक टी-20 मुकाबला हो चुका है। इसके अलावा यह स्टेडियम अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है। 

पिछले साल भारत और दक्षिण अफ्रीका का वन-डे मुकाबला लखनऊ में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते ये मैच रद्द कर दिया गया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल