A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: अपने पहले खिताब के लिए आज भिड़ेंगे बैंगलोर-हैदराबाद

IPL: अपने पहले खिताब के लिए आज भिड़ेंगे बैंगलोर-हैदराबाद

पिछले दो महीने से चल रहा, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण को अपना विजेता आज मिल जाएगा। हालांकि, सबसे खास बात यह है कि इस बार टीम का विजेता एक दम नया होगा।

vivo ipl trophy

अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा गेंदबाजी पर टिकी हैदराबाद को उम्मीद होगी की रहमान चोट से वापसी कर गेंदबाजी का जिम्मा संभालें। वह दूसरे क्वालीफायर में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को टीम में चुना गया था। अगर रहमान फिट नहीं होते हैं तो बोल्ट उनकी जगह फाइनल में खेल सकते हैं।

अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए दोनों टीमें पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं।

टीमें (संभावित) :

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर (कप्तान), आशीष रेड्डी, रिकी भुई, बिपुल शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, बेन कटिंग, शिखर धवन, मोएसिस हेनरिक्स, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, अभिमन्यु मिथुन, इयोन मोर्गन, मुस्ताफिजुर रहमान, नमन ओझा, विजय शंकर, कर्ण शर्मा, बरेंदर सरन, त्रिमालसेट्टी सुमन, आदित्य तारे, केन विलियमसन और युवराज सिंह।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), शेन वाटसन, स्टुअर्ट बिन्नी, केन रिचर्डसन, सैमुएल बद्री, ट्रेविस हेड, प्रवीण दुबे, विक्रमजीत मलिक, इकबाल अब्दुल्ला, सचिन बेबी, अक्षय कारनेवार, विकास टोकस, लोकेश राहुल, परवेज रसूल, अबु नेचीम, हर्षल पटेल, श्रीनाथ अरविन्द, वरुण एरॉन, युजवेन्द्र चहाल, अब्राहम डिविलियर्स, डेविड वीज, एडम मिलने, क्रिस गेल, क्रिस जॉर्डन।

Latest Cricket News