NZ vs PAK : बड़ा झटका! चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ न्यूजीलैंड का ये खिलाड़ी
NZ vs PAK : बड़ा झटका! चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ न्यूजीलैंड का ये खिलाड़ी
IANS
Published : Dec 15, 2020 06:55 pm IST, Updated : Dec 15, 2020 06:55 pm IST
ग्रैंडहोम वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे और उनकी जगह डेरील मिशेल को शामिल किया गया था।
Image Source : GETTY IMAGESBig shock! New Zealand player out of Test series against Pakistan due to injury NZ vs PAK
वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम पैर की चोट के कारण 26 दिसंबर से पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने इसकी पुष्टि की है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट वेबसाइट ने स्टीड के हवाले से कहा," ग्रैंडहोम के दाएं पैर में दिक्कत है और वह अभी भी दौड़ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अभी भी वो पूरी तरह से दौड़ नहीं पा रहे हैं और ना ही गेंदबाजी कर पा रहे हैं। उम्मीद है कि मिड जनवरी तक ही वो वापसी कर पाएंगे।"
ग्रैंडहोम वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे और उनकी जगह डेरील मिशेल को शामिल किया गया था।
अस बीच, न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन भी पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम को ज्वॉइन करने वाले थे लेकिन सबकुछ इस बात पर निर्भर करता है कि उनके पहले बच्चे का जन्म कब होने वाला है।
स्टीड ने कहा, " अभी तक उनके बच्चे के जन्म को लेकर कोई खबर नहीं आई है, इसलिए उनकी वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं है। अभी भी यही प्लान है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 के लिए टीम को ज्वॉइन करेंगे।"