हल्का बल्ला और गेंद इस्तेमाल करती हैं महिलाएं
सिर्फ क्रिकेट फील्ड ही नहीं बल्कि महिला क्रिकेट में हल्की गेंद और हल्का बल्ला भी इस्तेमाल किया जाता है। क्रिकेट का नियम कहता है कि महिला वर्ग में 4 15⁄16 और 5 5⁄16 औंस (139.98 और 150.61 ग्राम) की गेंद इस्तेमाल की जानी चाहिए। इस गेंद का वजन पुरुषों के खेल में इस्तेमाल होने वाली गेंद से 23.03 ग्राम कम होता है। वहीं महिलाओं का बल्ला भी पुरुषों के मुकाबले हल्का होता है।
साल 2016 के टी-20 विश्वकप में महिला वर्ग का सर्वश्रेष्ठ बैटिंग औसत 41 का रहा जो कि एसआर टेलर का था, वहीं पुरुषों के वर्ग में विराट कोहली ने 136.50 के औसत से रन बनाए। यह अंतर काफी ज्यादा है।
लब्बोलुआब:
जरा सोचिए अगर पुरुष बड़ी बाउंड्री के साथ महिलाओं के सामने अपनी स्वाभाविक रफ्तार से गेंदबाजी करेंगे और महिलाएं अपनी स्वाभाविक रफ्तार से पुरुषों को छोटी बाउंड्री वाले मैदान पर गेंदबाजी करेंगी तो क्या माजरा होगा। ऐसे में तमाम नियमों को देखते हुए दोनों के बीच मैच जरा असंभव सा लगता है। हालांकि निकट भविष्य में दोनों के बीच दोस्ताना और चैरिटी मैच जरूर देखने को मिल सकता है।
Latest Cricket News