1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्वारंटीन के बाद पोंटिंग के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने की प्रैक्टिस की शुरुआत

क्वारंटीन के बाद पोंटिंग के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने की प्रैक्टिस की शुरुआत

फ्रेंचाइजी ने कहा कि पोटिंग ने आईसीसी अकादमी में टीम का अभ्यास सत्र आयोजित किया। टीम ने हालांकि शनिवार को ही अभ्यास शुरू कर दिया था, लेकिन यह पोटिंग का पहला अभ्यास सत्र था।  

Delhi Capitals, IPL 2020, IPL, India, sports- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@DELHICAPITALS Delhi Capitals

रिकी पोंटिंग ने अपना क्वारंटीन समय खत्म करने के बाद मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ पहला नेट सेशन आयोजित किया। फ्रेंचाइजी ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। पोटिंग बाकी टीम के बाद दुबई पहुंचे थे और इसके बाद अनिवार्य क्वारंटीन में चले गए थे।

फ्रेंचाइजी ने कहा कि पोटिंग ने आईसीसी अकादमी में टीम का अभ्यास सत्र आयोजित किया। टीम ने हालांकि शनिवार को ही अभ्यास शुरू कर दिया था, लेकिन यह पोटिंग का पहला अभ्यास सत्र था।

यह भी पढ़ें-  सीएसके के लिए अच्छी खबर, अब इस दिन से ट्रेनिंग के लिए मैदान पर उतरेगी टीम

 

कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने एक वीडियो में कहा, "एक सप्ताह बाद बाहर निकलना अच्छा रहा। हर कोई पांच-छह महीने बाद मैदान पर आ रहा है।"

उन्होंने कहा, "इसलिए हम आराम से शुरुआत करेंगे। हम अपना जुनून कायम रखेंगे लेकिन हम ज्यादा आक्रामकता नहीं दिखाएंगे, यह रणनीति है।"

कोविड-19 के कारण आईपीएल-13 का आयोजन इस बार 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई के तीन शहरों-दुबई, शरजाह और अबु धाबी में किया जा रहा है।

विश्वनाथन ने कहा कि जो दो खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं वो आईपीएल द्वारा तय किए गए टेस्टिंग पैमानों को क्लीयर करने के बाद ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं। विश्वनाथन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर चेन्नई 19 सितंबर को सीजन का पहला मैच खेलने को तैयार है।

Latest Cricket News