A
Hindi News खेल क्रिकेट ENG vs PAK 2nd T20I : बाबर आजम ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, मैच के बाद दे दिया ये बयान

ENG vs PAK 2nd T20I : बाबर आजम ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, मैच के बाद दे दिया ये बयान

बाबर ने कहा "जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो हम अपने प्लान के साथ बने हुए थे, लेकिन हम अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सके।"

ENG vs PAK 2nd T20I: Babar Azam blamed defeat on Bowlers, gave this statement after the match- India TV Hindi Image Source : PTI ENG vs PAK 2nd T20I: Babar Azam blamed defeat on Bowlers, gave this statement after the match

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर में खेला गया। इस मुकाबले को मेजबान इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम (56) और मोहम्मद हफीज (67) ने अर्धशतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड को 196 रन का लक्ष्य दिया था जिसे मेजबानों ने 5 गेंदें रहते हासिल कर लिया। इंग्लैंड की ओर से डेविड मलान ने 54 और कप्तान इयोन मोर्गन ने 66 रन की पारी खेली।

ये भी पढ़ें - धोनी जैसा कमरा ना मिलने पर आईपीएल छोड़ भारत लौटे सुरेश रैना? CSK बॉस एन श्रीनिवासन ने दिया बड़ा बयान

मैच के बाद बाबर ने कहा "जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो हम अपने प्लान के साथ बने हुए थे, लेकिन हम अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सके। मलान और मोर्गन ने जिस तरह खेला उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए। इस मैच में हमें काफी कुछ सीखने को मिला। हमें कई बार गेंदबाजों का मार्गदर्शन करने की जरूरत होती है, मैं इसका हल निकाले की कोशिश करूंगा। अगर आपका मुख्य गेंदबाज चोटिल हो जाता है तो टीम संघर्ष करती है।"

ये भी पढ़ें - आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई से जल्दी कार्यक्रम जारी करने की अपील की

बता दें, इंग्लैंड की पारी के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर चोटिल हो गए थे। इस मैच में आमिर ने दो ओवर गेंदबाज की जिसमें उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 25 रन लुटाए। वह इस ओवर के बाद मैदान छोड़कर चले गए थे।

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला इसी मैदान पर 1 सितंबर को खेला जाएगा। इसी मैच के साथ पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा भी खत्म होगा।

Latest Cricket News