1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : इंग्लैंड के सहायक कोच थोर्प ने चेन्नई की पिच को बताया बेहद चुनौतीपूर्ण

IND v ENG : इंग्लैंड के सहायक कोच थोर्प ने चेन्नई की पिच को बताया बेहद चुनौतीपूर्ण

इंग्लैंड के सहायक कोच ग्राहम थोर्प ने रविवार को यहां मेहमान टीम के पहली पारी में 134 रन पर सिमटने के बाद कहा कि दूसरे टेस्ट की यह पिच बहुत ही चुनौतीपूर्ण है।

<p>IND v ENG : इंग्लैंड के...- India TV Hindi
Image Source : BCCI IND v ENG : इंग्लैंड के सहायक कोच थोर्प ने चेन्नई की पिच को बताया बेहद चुनौतीपूर्ण 

चेन्नई। इंग्लैंड के सहायक कोच ग्राहम थोर्प ने रविवार को यहां मेहमान टीम के पहली पारी में 134 रन पर सिमटने के बाद कहा कि दूसरे टेस्ट की यह पिच बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। पूर्व महान खिलाड़ी शेन वार्न और माइकल वॉन ने पिच के स्तर पर बहस में एक दूसरे की बात को काटा लेकिन थोर्प से जब पिच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं यही कहूंगा कि यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण पिच है। जहां तक पिच पर टिप्पणी करने की बात है तो मुझे लगता है कि मुझसे ऊपर ही कोई इस बारे में कुछ कहेगा।’’

थोर्प ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘दूसरे दिन इस पिच पर खेलना हमारे लिये बेहद चुनौतीपूर्ण था। उनका स्पिन आक्रमण बहुत ही बेहतरीन है और साथ ही ये उनके घरेलू हालात हैं। और टॉस जीतना भी उनके लिये बहुत अच्छा रहा।’’

IND vs ENG : पंत ने हवा में उड़ते हुए पकड़ा शानदार कैच तो सिराज ने पहली गेंद पर किया ये ख़ास कारनामा, देखें Video

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉन ने दूसरे टेस्ट के लिये चेपॉक की पिच की आलोचना की थी लेकिन रविवार को वार्न ने उन्हें इस बात के लिये लताड़ा। मैच में अभी तक तीसरे अंपायर के फैसलों की आलोचना हो रही है और रविवार को रोहित शर्मा के आउट होने का मुद्दा भी रहा जिसमें मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट किया था और रिव्यू के बाद उन्हें नाट आउट दिया गया। हालांकि थोर्प ने इस पर सीधा जवाब दिया और कहा, ‘‘हमें फैसले को स्वीकार करना होगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें तकनीक पर भरोसा करना होगा। मैं बस इतना ही कह सकता हूं।’’ 

Latest Cricket News