1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : पंत ने हवा में उड़ते हुए पकड़ा शानदार कैच तो सिराज ने पहली गेंद पर किया ये ख़ास कारनामा, देखें Video

IND vs ENG : पंत ने हवा में उड़ते हुए पकड़ा शानदार कैच तो सिराज ने पहली गेंद पर किया ये ख़ास कारनामा, देखें Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 14, 2021 01:29 pm IST,  Updated : Feb 14, 2021 06:46 pm IST

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भारतीय सरजमीं पर डाली पहली गेंद पर ही विकेट लेकर चौंका दिया है।

Pant Catch- India TV Hindi
Pant Catch Image Source : TWITTER- @KIRKETVIDEOSS

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई के चेपक मैदान में खेला जा रहा है। जिसमें टीम इंडिया के गेंदबाजों ने हल्ला बोलते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बरपा रखा है। इसी बीच भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भारतीय सरजमीं पर डाली पहली गेंद पर ही विकेट लेकर चौंका दिया है। जबकि इस गेंद पर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने धाकड़ कैच लेकर सभी को हैरान कर डाला है। 

दरअसल लंच के बाद पारी के 39वें ओवर में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कराने आए। इस तरह वो घरेलू सरजमीं पर पहला टेस्ट मैच खेल रहे थे। जिसकी पहली ही गेंद पर उन्होंने ओली पोप को चलता करके ये ख़ास कारनामा अपने नाम कर लिया है। सिराज की पहली लेग स्टंप पर जाती गेंद ने पोप ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया। जिस पर पंत ने लेग साइड में डाइव् लगाते हुए हवा में सुपरमैन अंदाज में धाकड़ कैच लपका। जिसका विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस तरह सिराज को पंत की धाकड़ कैच के चलते घरेलू सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में डाली पहली गेंद पर विकेट मिला। इस तरह का ख़ास कारनामा उन्होंने अपने नाम किया। वहीं ओली पोप 57 गेंदों में 22 रन बनाकर चलते बने और महज 87 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को 6वां झटका लगा। 

ये भी पढ़े - VIDEO : काफी लम्बे अरसे बाद DRS में सफल हुए कोहली तो फैंस ने किया ट्रोल 

ये भी पढ़े -  VIDEO : अंपायर से फिर हुई बड़ी गलती, इशांत की घातक इनस्विंग पर बर्न्स हुए शून्य पर रवाना 

वहीं मैच की बात करें तो इंग्लैड के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पूरी टीम 329 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत ने रविवार को अपने शनिवार के कुल स्कोर 300 में सिर्फ 29 रन जोड़े। दिन की शुरूआत में ही भारत ने अक्षर पटेल का विकेट गंवा दिया। वो ऑफ स्पिनर मोईन अली की बॉल पर स्टंप आउट हो गए। उन्होंने 14 गेंद पर 5 रन बनाए। अगले ही ओवर में ईशांत शर्मा बिना कोई रन बनाए अली की गेंद पर आउट हो गए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल