1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : काफी लम्बे अरसे बाद DRS में सफल हुए कोहली, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

IND vs ENG : काफी लम्बे अरसे बाद DRS में सफल हुए कोहली, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 14, 2021 11:03 am IST,  Updated : Feb 14, 2021 03:48 pm IST

काफी लम्बे समय बाद डीआरएस में सफल होने के कारण आर. अश्विन द्वारा लिया गया डॉम सिबली का विकेट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : TWITTER- @KIRKETVIDEOSS

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई के चेपक मैदान में खेला जा रहा है। जिसके दूसरे दिन भारत की पहली पारी 329 रनों पर समाप्त हुई। हालांकि उसके बाद कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में एक बार फिर डीआरएस लिया और इस बार वो सफल रहे। ऐसे में काफी लम्बे समय बाद डीआरएस में सफल होने के कारण आर. अश्विन द्वारा लिया गया डॉम सिबली का विकेट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल पारी के पहले ओवर में ही इशांत शर्मा ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स को चलता करके उन्हें बैकफुट पर डाल दिया। जिसके बाद कोहली ने नई गेंद ऑफ स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन को थमाई। जिन्होंने मैदान में आते ही इंग्लैंड के दूसरे सलामी बल्लेबाज डॉम सिबले को चलता कर दिया। पारी के 8वें ओवर में अश्विन ने आते ही दूसरी गेंद डाली जिस पर सिबली ने स्वीप शॉट मारना चाहा। ऐसे में गेंद उनके बल्ले से लगकर हवा में गयी और आसान सा कैच कप्तान कोहली ने लपका। जिस पर अंपायर कन्फ्यूज नजर आए हालांकि कोहली इस बार क्लीयर थे और उन्होंने तुरंत डीआरएस लिया। जिसके चलते टीम इंडिया को सिबली के रूप में दूसरा विकेट मिला। जबकि काफी काफी लम्बे अर्से बाद कप्तान कोहली भी डीआएएस लेने में सफल हुए। 

गौरतलब है कि कोहली को बहुत ही कम क्रिकेट मैचों में डीआरएस लेने में सफल होता देखा गया है। पिछले टेस्ट मैच में भी उन्होंने कई गल्र डीआरएस लिए थे। ज्सिके कारण सोशल मीडिया में फैंस ने उन्हें जमकर सुनाया भी था। हालांकि आज सफल डीआरएस लेने के बाद अब फैंस उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ भी कर रहे हैं। 

वहीं मैच की बात करें तो इंग्लैड के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पूरी टीम 329 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत ने रविवार को अपने शनिवार के कुल स्कोर 300 में सिर्फ 29 रन जोड़े। दिन की शुरूआत में ही भारत ने अक्षर पटेल का विकेट गंवा दिया। वो ऑफ स्पिनर मोईन अली की बॉल पर स्टंप आउट हो गए। उन्होंने 14 गेंद पर 5 रन बनाए। अगले ही ओवर में ईशांत शर्मा बिना कोई रन बनाए अली की गेंद पर आउट हो गए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल