1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए ओली पोप, ECB ने दी जानकारी

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए ओली पोप, ECB ने दी जानकारी

पोप के रिलीज होने का मतलब है कि वह रॉयल लंदन वन डे कप में सरे के लिए खेलेंगे।

<p>England release Ollie Pope from second test against...- India TV Hindi
Image Source : GETTY England release Ollie Pope from second test against India

इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप को भारत के खिलाफ यहां लॉर्ड्स मैदान पर हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से रिलीज कर दिया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी। पोप पहले टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं थे जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

पोप के रिलीज होने का मतलब है कि वह रॉयल लंदन वन डे कप में सरे के लिए खेलेंगे। पोप दो जुलाई से चोट के कारण बाहर थे और उन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज के लिए काफी मेहनत की थी।

 'रविंद्र जडेजा का अपनी पूरी क्षमता से प्रदर्शन करना बाकी है'

कंधे की चोट से ठीक होने के बाद पोप इस साल फरवरी-मार्च में भारत दौरे पर शामिल थे।

Latest Cricket News