1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत से बेहतर नई गेंद को खेला इसलिए जीता इंग्लैंड: बॉयकॉट

भारत से बेहतर नई गेंद को खेला इसलिए जीता इंग्लैंड: बॉयकॉट

बॉयकॉट का मानना है कि इंग्लैंड अगर बल्लेबाजी में निरंतरता बनाए रखती है तो द ओवल में हेडिंग्ले के नतीजे को दोहरा सकती है।

<p>geoffrey boycott says england won as they played the new...- India TV Hindi
Image Source : GETTY geoffrey boycott says england won as they played the new ball better than india

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जिओफ्रे बॉयकॉट ने कहा है कि इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट मैच जीता क्योंकि उसने भारत के मुकाबले नई गेंद से बेहतर खेला। बॉयकॉट ने द टेलिग्राफ के लिए लिखे कॉलम में लिखा, "इंग्लैंड ने हेडिंग्ले टेस्ट इसलिए जीता क्योंकि उसने भारत से बेहतर नई गेंद को खेला। नई गेंद से पार पाना टेस्ट क्रिकेट में महत्वपूर्ण है और मैच जीतने के लिए काफी प्रभावशाली है।"

उन्होंने कहा, "इंग्लैंड के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने 199 रन बनाए। यह बेहतरीन है। भारत को देखें, विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट मैंच गंवाया। लंच तक उनके चार बल्लेबाज आउट हुए, क्योंकि वे नई गेंद के सामने विफल रहे।"

पूर्व कप्तान ने कहा, "भारतीय बल्लेबाज दूसरी पारी में भी विफल रहे और उनके आठ विकेट महज 63 रन पर ही गिर गए।"

बॉयकॉट का मानना है कि इंग्लैंड अगर बल्लेबाजी में निरंतरता बनाए रखती है तो द ओवल में हेडिंग्ले के नतीजे को दोहरा सकती है।

बॉयकॉट ने कहा, "इंग्लैंड को शुरुआत से निरंतरता बनाए रखनी होगी। ओवल में उनके पास 2-1 करने का मौका रहेगा।"

IND vs ENG: भारतीय टीम के लिए खुशखबरी... चौथे टेस्ट से ये घातक इंग्लिश गेंदबाज होगा बाहर!

भारत और इंग्लैंड के बीच दो सितंबर से चौथा टेस्ट मैच द ओवल में खेला जाएगा।

Latest Cricket News