1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: भारतीय टीम के लिए खुशखबरी... चौथे टेस्ट से ये घातक इंग्लिश गेंदबाज होगा बाहर!

IND vs ENG: भारतीय टीम के लिए खुशखबरी... चौथे टेस्ट से ये घातक इंग्लिश गेंदबाज होगा बाहर!

 Reported By: IANS
 Published : Aug 30, 2021 08:05 pm IST,  Updated : Aug 30, 2021 08:05 pm IST

सिल्वरवुड ने एंडरसन और ओली रॉबिंसन के बारे में कहा, "मैं इन्हें ब्रेक नहीं देना चाहता।"

IND vs ENG: james anderson may be rested for the fourth test- India TV Hindi
IND vs ENG: james anderson may be rested for the fourth test Image Source : GETTY

भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के बीच चौथे टेस्ट में भिड़ंत देखने को मिलेगी इसकी कोई गारंटी नहीं है, क्योंकि मेजबान टीम एंडरसन को अगले मैच के लिए आराम दे सकती है। तीन सप्ताह के दौरान तीन टेस्ट मैच होने से दोनों टीमों को गेंदबाजों को रोटेट करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भारत ने इस बारे में स्पष्ट रुख अपनाया है जबकि इंग्लैंड भी उसी रास्ते चल सकती है।

इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने एंडरसन और ओली रॉबिंसन के वर्कलोड पर कहा, "मैं इन्हें ब्रेक नहीं देना चाहता। हमारे सामने काफी क्रिकेट पड़ा है। टेस्ट अब तेज हो रहे हैं और लगातार होने से मुश्किल हो रही है।"

उन्होंने कहा, "ये खिलाड़ी अपना सबकुछ दे रहे हैं। हर दिन जब हम मैदान से बाहर आते हैं तो हम सोचते हैं कि इनके लिए कुछ करें। लेकिन मैं फिलहाल कोई फैसला नहीं ले पा रहा हूं।"

एंडरसन ने हालांकि स्पष्ट किया था कि वह टेस्ट सीरीज के हर मैच खेलना चाहते हैं। लेकिन वर्कलोड मैनजमेंट को देखते हुए इंग्लैंड एंडरसन को आराम दे सकता है।

ENG v IND : क्रिस वोक्स की इंग्लिश टीम में वापसी, बटलर चौथे टेस्ट से बाहर

सिल्वरवुड ने इस बात को स्वीकार किया कि एंडरसन को चौथे टेस्ट से बाहर रखने के लिए मनाना कठिन होगा। इंग्लैंड के लिए दिक्कत की बात यह भी है कि उसका एक अन्य गेंदबाज सैम करेन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल