1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v IND : क्रिस वोक्स की इंग्लिश टीम में वापसी, बटलर चौथे टेस्ट से बाहर

ENG v IND : क्रिस वोक्स की इंग्लिश टीम में वापसी, बटलर चौथे टेस्ट से बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Aug 30, 2021 03:09 pm IST,  Updated : Aug 30, 2021 03:09 pm IST

भारत के खिलाफ दो सितंबर से ओवल में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स की टीम में वापसी हुई है।

ENG v IND : क्रिस वोक्स की...- India TV Hindi
ENG v IND : क्रिस वोक्स की इंग्लिश टीम में वापसी, बटलर चौथे टेस्ट से बाहर Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| भारत के खिलाफ दो सितंबर से ओवल में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स की टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा कि वोक्स गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनो में टीम को मजबूत बनाएंगे।

सिल्वरवुड ने कहा कि, वोक्स की वापसी से टीम को अगले टेस्ट में और मदद मिलेगी। मध्यक्रम में उनके बल्ले और गेंद की क्षमताओं को हम मिस कर रहे थे। हम उनको ओवल में प्रयास करते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं। सिल्वरवुड ने आगे कहा कि मार्क वुड अपने कंधे की चोट से उभर रहे है। उन्होंने हेडिंग्ले में गेंदबाजी कोच जॉन लुईस के साथ अभ्यास किया है और बिना किसी परेशानी के साथ गेंदबाजी की है।

सिल्वरवुड ने आखिरी में कहा, सीरीज में पहली बार हमारे पास गेंदबाजी को लेकर कई विकल्प हैं। चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है: जोए रुट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जोनाथन बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, रोरी बर्न्‍स, सैम करेन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, डेविड मलान, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रोबिंन्सन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल