A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : पहले टेस्ट से पहले जमकर ट्रेनिंग करते नजर आए हार्दिक और इशांत

IND v ENG : पहले टेस्ट से पहले जमकर ट्रेनिंग करते नजर आए हार्दिक और इशांत

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से चेन्नई में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। इस मुकाबले के जरिए भारत में करीब 1 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। 

<p>IND v ENG : पहले टेस्ट से...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/HARDIKPANDYA7 IND v ENG : पहले टेस्ट से पहले जमकर ट्रेनिंग करते नजर आए हार्दिक और इशांत

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से चेन्नई में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। इस मुकाबले के जरिए भारत में करीब 1 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। इस बीच पहले टेस्ट से एक दिन पहले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने ट्रेनिंग सेशन का एक फोटो शेयर किया है। हार्दिक ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "टीम इंडिया के साथ वापस, घर में वापसी, लाल गेंद क्रिकेट में वापसी।"

बता दें, हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच के लिए चुनी गई 18 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा है। हार्दिक ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2018 में इंग्लैंड दौर पर खेला था जिसके बाद पांड्या को लंबे समय तक चोटों से जूझना पड़ा। हालांकि हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और T20 सीरीज में पांड्या का प्रदर्शन शानदार रहा था।

सिर्फ 12 गेंदों में तूफानी फिफ्टी जड़ते हुए बल्लेबाज ने 4.3 ओवर में ही मैच कर दिया खत्म, देखें Video

हार्दिक के अलावा तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी एक साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं और उन्होंने भी सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग करते हुए अपना फोटो शेयर किया। इशांत ने लिखा, "लगभग एक साल बाद मैच के लिए तैयार।"

गौरतलब है कि इशांत शर्मा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल फरवरी में वेलिंग्टन में खेला था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में चुना जाता है या नहीं।

IND vs ENG : भारत के सामने अपने 100वें टेस्ट मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं रूट, दिया ये बयान

Latest Cricket News