A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानें, ODI में शानदार प्रदर्शन के बावजूद T20 टीम में न चुने जाने पर क्या बोले रहाणे

जानें, ODI में शानदार प्रदर्शन के बावजूद T20 टीम में न चुने जाने पर क्या बोले रहाणे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद T20 टीम में न चुने जाने पर अजिंक्य रहाणे ने कहा कि...

Ajinkya Rahane- India TV Hindi
Image Source : AP PHOTO Ajinkya Rahane | AP Photo

मुंबई: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में जिन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया उनमें एक नाम अजिंक्य रहाणे का भी है। तकनीकी रूप से बेहद मजबूत इस बल्लेबाज ने कंगारुओं के खिलाफ खेली गई सीरीज में खेले गए 5 मैचों में 4 अर्धशतक जड़े थे। इसके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 T20 मैचों की सीरीज के लिए नहीं चुने जाने पर इस भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि वह टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करते हैं। 

रहाणे ने कहा, ‘टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं ने फैसला लिया है जिसका मैं सम्मान करता हूं। टीम में चयन के लिए प्रतिस्पर्धा जरूरी है जिससे आपको सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है। जिसे भी मौका मिला है, उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे हमेशा से प्रतिस्पर्धा में मजा आता रहा है।’ रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई 5 मैचों की सीरीज में 5, 55, 70, 53 और 61 के स्कोर बनाए थे। रहाणे ने कहा, ‘हां मैं खुश हूं। मुझे जिम्मेदारी और मौका दिया गया था। मैंने उसी तरह की बल्लेबाजी की, जिसकी मुझसे अपेक्षा थी। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं।’ 

रहाणे ने कहा, ‘मैं अर्धशतकों को शतक में बदल सकता था। मैंने रोहित के साथ 3 शतकीय साझेदारियां की और हमारा लक्ष्य टीम को अच्छी शुरुआत देना था। भविष्य में मैं इन अर्धशतकों को शतकों में बदलने की कोशिश करूंगा।’ टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए रहाणे ने कहा, ‘हमारे लिए यह गर्व का पल है। हमारा लक्ष्य 2019 विश्व कप है और हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हम सीरीज दर सीरीज और मैच दर मैच रणनीति बनाएंगे। इस टीम का लक्ष्य हर मैच और सीरीज जीतना है।’

Latest Cricket News