1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शेन वॉर्न ने किस भारतीय गेंदबाज के लिए कहा ये बनेगा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर

शेन वॉर्न ने किस भारतीय गेंदबाज के लिए कहा ये बनेगा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Oct 02, 2017 01:46 pm IST,  Updated : Oct 02, 2017 01:46 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सिरीज़ में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाने वाले कुलदीप यादव के कदरदानों में अब पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलिया स्पिनर शेन वॉर्न का नाम भी जुड़ गया है।

shane warne - India TV Hindi
shane warne

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सिरीज़ में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाने वाले कुलदीप यादव के कदरदानों में अब पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलिया स्पिनर शेन वॉर्न का नाम भी जुड़ गया है। शेन वॉर्न ने कहा कि कुलदीप यादव दुनिया का सबसे अच्छा स्पिनर साबित हो सकता है। टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर कुलदीप यादव की रैंकिंग जल्द ही बेहतर हो सकती है। वॉर्न ने टि्वटर पर लिखा, यदि कुलदीप धैर्य से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में गेंदबाजी करता रहेगा तो वह पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर को भी चुनौती दे सकता है। वह जल्द ही दुनिया का सबसे बेहतरीन लेग स्पिनर साबित हो सकता है।

शेन वॉर्न ने यह भी ट्वीट किया, मैं पिछली बार जब भारत में था तो कुलदीप से मुलाकात का मौका मिला। यह खुशी की बात थी। मुझे उसे गेंदबाजी करते देखकर खुशी होती है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वह बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा है।

गौरतलब है कि कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले 4 वनडे मैचों में 30.00 की औसत से 7 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका बेस्ट 3/54 रहा। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता वनडे में कुलदीप ने हैट्रिक लेने का कारनामा भी किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल