Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs SL: Super 8 मैच में श्रीलंकाई कप्तान का रॉकेट थ्रो, तूफानी बल्लेबाज को किया रन आउट, देखें VIDEO

ENG vs SL: Super 8 मैच में श्रीलंकाई कप्तान का रॉकेट थ्रो, तूफानी बल्लेबाज को किया रन आउट, देखें VIDEO

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 22, 2026 04:47 pm IST, Updated : Feb 22, 2026 04:50 pm IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 का 42वां मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने शानदार फील्डिंग करते हुए इंग्लैंड के टॉम बैंटन को पवेलियन भेज दिया।

ENG vs SL- India TV Hindi
Image Source : AP इंग्लैंड बनाम श्रीलंका

Dasun Shanaka Tom Banton Run out Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है। इस वर्ल्ड कप का 42वां मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका ये फैसला फिलहाल सही साबित होता हुआ नजर आ रहा है। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने 30 यार्ड सर्कल के अंदर शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया और अपने रॉकेट थ्रो से इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज टॉम बैंटन को पवेलियन भेजने का काम किया।

दसुन शनाका ने अपने रॉकेट थ्रो से बैंटन को भेजा पवेलियन

इस मैच में इंग्लैंड को तीसरा झटका टॉम बैंटन के रूप में लगा। वह 7 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा। श्रीलंका की तरफ से ये ओवर दुष्मंता चमीरा फेंक रहे थे। उन्होंने इस ओवर की आखिरी गेंद यॉर्कर लेंथ पर डाली थी। इस गेंद पर टॉम बैंटन ने मिड ऑफ की तरफ हल्के हाथों से शॉट खेला और जोखिम भरा सिंगल लेने की कोशिश की। इसके बाद मिड ऑफ पर फील्डिंग कर रहे दसुन शनाका ने शानदार थ्रो किया और गेंद सीधे विकेट पर जाकर लगी। उनका ये थ्रो इतना सटीक था कि डाइव लगाने के बाद भी वह अपना विकेट नहीं बचा सके।

टॉम बैंटन का स्ट्राइक रेट टी20 इंटरनेशनल में है काफी अच्छा

टॉम बैंटन इंग्लैंड टीम के लिए सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। टी20 फॉर्मेट में उनकी गिनती खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है। टी20 इंटरनेशनल में उनका स्ट्राइक रेट 151 से भी अधिक का है। वहीं ओवरऑल टी20 फॉर्मेट में उन्होंने 142 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 5292 रन बनाए हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में 63 रन की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में अगर वह इस मैच में एक बार क्रीज पर सेट हो जाते तब वह एक बड़ी पारी खेल सकते थे। लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं हुआ।

इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 147 रनों का टारगेट

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मैच की बात करें तो वहां इंग्लैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाने में कामयाब रही और उन्होंने लंकाई टीम के सामने 147 रनों का टारगेट रखा है। इंग्लैंड की तरफ से इस मैच में फिल साल्ट ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। उनके अलावा बाकी के बल्लेबाजों में विल जैक्स ने 14 गेंदों में 21 रन की तेज पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से बॉलिंग में दुनिथ वेलालागे ने 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें

किस टीम ने खेले हैं सबसे ज्यादा अलग-अलग देशों के खिलाफ T20I मैच? नाम जान रह जाएंगे हैरान

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के बीच लगी नंबर-1 की रेस, अश्विन को सबसे पहले कौन छोड़ेगा पीछे?

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement