1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 4.1 तीव्रता के भूकंप से कांपा नेपाल का कोशी प्रांत, स्थानीय लोगों में दहशत

4.1 तीव्रता के भूकंप से कांपा नेपाल का कोशी प्रांत, स्थानीय लोगों में दहशत

 Published : Feb 22, 2026 01:23 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 01:23 pm IST

नेपाल के कोशी प्रांत में रविवार को भूकंप का हल्का झटका लगा है। इससे किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, मगर घटना ने लोगों को सहमा दिया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

काठमांडू: नेपाल का कोशी प्रांत रविवार सुबह भूकंप के झटकों से हिल गया। नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 दर्ज की गई। यह भूकंप सुबह 7:31 बजे आया। इसका केंद्र संखुवासभा जिले के रिताक क्षेत्र में था। भूकंप के चलते स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

संखुवासभा नेपाल की राजधानी काठमांडू से 475 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।  भूकंप की झटके पड़ोसी जिलों ताप्लेजुंग और भोजपुर में भी महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से किसी नुकसान या क्षति की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं आई है।  इससे पहले 11 जनवरी को लमजुंग जिले के पास बन्सर के पास 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। 

नेपाल में क्यों आ रहे बार-बार भूकंप

नेपाल में कुछ महीनों या दिनों के अंतराल पर लगातार भूकंप का झटका लग रहा है। इसकी वजह है कि नेपाल दुनिया के सबसे अधिक भूकंप-प्रवण देशों में 11वें स्थान पर है। यह हिमालय क्षेत्र में स्थित होने के कारण टेक्टॉनिक प्लेटों की गतिविधियों से अक्सर प्रभावित होता है, जहां भारतीय और यूरेशियन प्लेटें टकराती हैं। हालांकि यह हल्का भूकंप आमतौर पर कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन नेपाल में भूकंपों की इतिहास को देखते हुए स्थानीय लोग सतर्क रहते हैं। अब तक इस घटना में किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें

महिलाओं और बच्चों पर एयर स्ट्राइक से पाकिस्तानी जनरल पर भड़का अफगानिस्तान, दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

कैलिफोर्निया में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन से हाहाकार, कम से कम 9 बैककंट्री स्कीयर्स की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश