दीपिका कक्कड़ ने साल 2024 में अपने लिवर कैंसर का खुलासा किया था। अभिनेत्री ने लंबे समय तक चले ट्रीटमेंट और 14 घंटे चली सर्जरी के बाद लिवर कैंसर मुक्त हो पाईं। अब जब एक्ट्रेस कैंसर ट्यूमर से मुक्त हो चुकी हैं तो एक नई मुसीबत ने उनकी जिंदगी में दस्तक दे दी है। दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने हाल ही में इसकी जानकारी दी और बताया कि दीपिका को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। दर्द इतना तेज था कि दीपिका ही नहीं पूरा परिवार चिंतित हो उठा। इसी के साथ शोएब ने बताया कि दीपिका के पेट में गांठ (सिस्ट) हो गई है, जिसके चलते उन्हें पेट में इतनी तेज दर्द उठा था।
शोएब बताते हैं कि अब डॉक्टर एक छोटा सा प्रोसीजर करेंगे, जिसके जरिए सिस्ट को जलाया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि कब और कैसे उन्हें ये पता चला कि उनके पेट में सिस्ट है और इसका ट्रीटमेंट कब किया जाएगा। शोएब कहते हैं- 'कल तक सब कुछ ठीक था। हम सब अकरम के घर गए थे, वहां से आए और आराम से बैठे थे। दीपिका को पहले से ही पेट में थोड़ा दर्द था, कल रात ये दर्द बढ़ गया। दर्द इतना बढ़ गया कि रात में ही डॉक्टर के पास जाना पड़ा। डॉक्टर ने सीटी स्कैन करने के लिए कहा और पता चला कि इसको फिर से सिस्ट बोल लो या जो भी बोल लो 13 mm का सिस्ट हो गया है। अभी के लिए तो सिस्ट ही बोल रहे हैं।'
दीपिका बताती हैं कि उन्हें दो दिन से लगातार दर्द हो रहा था। पेट के साथ कंधे में भी दर्द बना हुआ ता। वह कहती हैं- 'छोटा सा सिस्ट है। दो दिन से पेट और कंदे में दर्द महसूस हो रहा था, इसलिए हम अलार्मिंग मोड में आ गए। फिर से कंधे में दर्द और वही... हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि बाईं ओर जो दर्द है वो सिस्ट की वजह से नहीं है। ये क्यों हो रहा है, अभी तो पता नहीं, लेकिन सीटी स्कैन में सब सामान्य है, सिवाय एक सिस्ट के। इसके अलावा कहीं और या लिवर में कुछ नहीं निकला है।'
शोएब बताते हैं कि ब्लड रिपोर्ट से पता चला है कि एएफफी भी बढ़ा हुआ है डॉक्टर्स ने कहा है कि जो ट्यूमर था, उसके दोबारा होने के चांस रहते हैं, लेकिन अभी डॉक्टर इसे सिस्ट ही बता रहे हैं। उनका कहना है कि वह इसे एक छोटे से प्रोसीजर के जरिए जला देंगे, इसके लिए दीपिका को तीन-चार दिन एडमिट रहना पड़ेगा।
शोएब आगे कहते हैं- 'हमें जो डर था, डॉक्टर ने लास्ट टाइम कहा था कि ट्यूमर बुरी तरह से डिफ्रेंशिएटेड और अग्रेसिव था, ऐसे में उसके फिर होने के चांस रहते हैं। हमे इसी बात की चिंता थी। दिसंबर में जो पीईटी स्कैन कराया था तो उस वक्त कुछ नहीं निकला था। आज ब्लड रिपोर्ट एफपी भी की है, नॉर्मल रेंज 10 होता है और 12 आया है। फिर भी डॉक्टर्स का कहना है कि सब नॉर्मल है, लेकिन एफपी थोड़ा बढ़ा है।'
ये भी पढ़ेंः 'शर्म करो', दीपिका कक्कड़ भूलीं शादी की सालगिरह, पति शोएब को नहीं दी मुबारकबाद, बेटे ने मारा ताना
पूरे करियर में सिर्फ 1 फिल्म बनाने वाला डायरेक्टर, जिस दिन जीता नेशनल अवॉर्ड उसी दिन हुई मौत
संपादक की पसंद