1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'शर्म करो', दीपिका कक्कड़ भूलीं शादी की सालगिरह, पति शोएब को नहीं दी मुबारकबाद, बेटे ने मारा ताना

'शर्म करो', दीपिका कक्कड़ भूलीं शादी की सालगिरह, पति शोएब को नहीं दी मुबारकबाद, बेटे ने मारा ताना

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 22, 2026 12:05 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 12:05 pm IST

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाई। कपल ने अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में इसकी झलक दिखाई, जिसमें उनके बेटे रूहान के अंदाज ने सबका दिल जीत लिया।

Dipika Kakar Ibrahim- India TV Hindi
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम। Image Source : INSTAGRAM/@MS.DIPIKA

टीवी स्टार कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अब यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। दीपिका लंबे समय से किसी शो में नजर नहीं आई हैं, लेकिन शोएब लगातार एक्टिंग प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं। वहीं दीपिका यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। इस बीच दीपिका और शोएब अपने हालिया व्लॉग को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें शोएब, दीपिका को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी की डेट को लेकर उलझन में देखकर उन्हें चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। दीपिका इस बात को लेकर उलझन में थीं कि उनकी शादी की सालगिरह 23 फरवरी को या 24 को, इस पर उन्हें इस बात को लेकर चिढ़ाते हैं कि आखिर वो अपनी वेडिंग एनिवर्सरी कैसे भूल सकती हैं।

बेटे रूहान ने भी दीपिका को किया ट्रोल

शोएब अपने हालिया व्लॉग में दीपिका से अपनी वेडिंग एनिवर्सरी की डेट को लेकर उन्हें चिढ़ाते दिखे। इसी बीच वह अपने बेटे रूहान को भी इस मजाक में शामिल करते हैं। रूहान का इस पर रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है। शोएब, रूहान से कहते हैं कि मम्मा से बोलो- 'कुछ शर्म करो मम्मा।' ये सुनते ही नन्हें रूहान ने जो कहा, उसने सबको हैरान कर दिया। रूहान कहते हैं- 'कुछ शर्म करो दीपिका कक्कड़।' ये सुनते ही दीपिका और शोएब हैरान रह जाते हैं और हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं।

दीपिका ने बेटे पर लुटाया प्यार

तीन साल के बेटे के मुंह से ये बात सुनकर दीपिका और पूरा परिवार हंसने लगता है। इसके बाद अभिनेत्री ने थोड़ी नाराजगी का नाटक किया, लेकिन फिर बेटे पर उनका दिल पिघल गया और जब रूहान उनके पास आया तो उन्होंने उन्हें गले से लगा लिया और चूमने लगीं। इसके बाद दीपिका और शोएब फिर हंसने लगते हैं और ये देखकर रूहान भी खुश होकर चहक उठते हैं।

तीन साल के हैं दीपिका-शोएब के बेटे रूहान

बता दें, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के बेटे रूहान तीन साल के हैं। कपल ने जून 2023 में अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया था, जो अब अक्सर उनके व्लॉग में भी नजर आते हैं। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब व्लॉग के जरिए ही अपने फैंस के साथ ये खुशी साझा की थी और फिर बेटे के जन्म की खुशखबरी भी यूट्यूब के जरिए ही शेयर की थी।

दीपिका-शोएब की लव स्टोरी

शोएब और दीपिका की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात टेलीविजन शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी। पहली मुलाकात के साथ ही दोनों की दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगीं। शादी से पहले दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर फरवरी, 2018 को शोएब के गृहनगर मौदाहा में शादी के बंधन में बंध गए।

ये भी पढ़ेंः रामायण के दौर में आया अमोल पालेकर का शो, जिसकी लोकप्रियता छूती थी आसमान, काम-धाम छोड़ देखते थे लोग

राजपाल यादव के चेक बाउंस केस में अमिताभ बच्चन ट्विस्ट, मामले का बिग बी से क्या है कनेक्शन? वकील ने बताया सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन