1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Bangladesh: तारिक रहमान ने अपने दफ्तर से पहली बार की प्रधानमंत्री पद के कर्तव्यों की शुरुआत, BNP ने साझा किया VIDEO

Bangladesh: तारिक रहमान ने अपने दफ्तर से पहली बार की प्रधानमंत्री पद के कर्तव्यों की शुरुआत, BNP ने साझा किया VIDEO

 Published : Feb 22, 2026 01:57 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 01:57 pm IST

तारिक रहमान के लिए पहला कार्य दिवस सार्वजनिक अवकाश पर होने के बावजूद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे नई सरकार की प्राथमिकताएं, कानून-व्यवस्था, आर्थिक सुधार, भ्रष्टाचार नियंत्रण और सभी धर्मों के लिए सुरक्षित बांग्लादेश बनाने की प्रतिबद्धता झलकती हैं।

तारिक रहमान, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री। - India TV Hindi
तारिक रहमान, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री। Image Source : AP

ढाकाः बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने पहली बार राजधानी ढाका के तेजगांव में शनिवार को पीएम कार्यालय में आधिकारिक रूप से अपने कर्तव्यों की शुरुआत की। तारिक रहमान ने 21 फरवरी को शहीद दिवस और अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में पहली बार अपना कार्यभार संभाला। यह घटना देश के लिए ऐतिहासिक महत्व की है, क्योंकि तारिक रहमान ने 17 फरवरी को शपथ ग्रहण के बाद अब पहली बार आधिकारिक तौर पर कार्यालय में प्रवेश किए। उनका एक वीडियो भी सामने आया है। 

सुबह करीब 10 बजे पहुंचे पीएमओ दफ्तर

तारिक रहमान सुबह करीब 10:10 बजे तेजगांव स्थित पीएमओ के मुख्य द्वार से दफ्तर में प्रवेश करते दिख रहे हैं। इस दौरान प्रधान सचिव ए.बी.एम. अब्दुस सत्तार और अतिरिक्त प्रेस सचिव अतिकुर रहमान रुमन ने उनका स्वागत किया। कार्यालय परिसर में पहुंचते ही उन्होंने "स्वर्ण चंपा" फूल का पौधा रोपा, जो पर्यावरण संरक्षण और नई शुरुआत का प्रतीक है। 

दफ्तर में पहले दिन तारिक रहमान ने क्या किया?

शहीद दिवस और अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भाषा शहीदों को श्रद्धांजलि में एक विशेष स्मारक डाक टिकट का अनावरण किया। यह टिकट 1952 के भाषा आंदोलन के शहीदों की स्मृति में जारी किया गया, जिन्होंने बांग्ला भाषा को सम्मान दिलाने के लिए अपना जीवन बलिदान किया। अनावरण समारोह में भाषा आंदोलन के महत्व को याद किया गया, जो बांग्लादेश की राष्ट्रीय पहचान का आधार है। 

17 साल बाद निर्वासन से लौटे तो सीधे बने प्रधानमंत्री

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र तारिक रहमान 17 वर्ष के निर्वासन के बाद 2025 के अंत में देश लौटे। इसके बाद फरवरी 2026 के आम चुनाव में बीएनपी ने भारी बहुमत हासिल किया, जिसके बाद उन्होंने 17 फरवरी को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने उनको प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। यह बांग्लादेश में 2024 के छात्र-नेतृत्व वाले आंदोलन के बाद शेख हसीना सरकार के पतन और अंतरिम सरकार (मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में) के बाद पहली निर्वाचित सरकार है।

यह भी पढ़ें

कैलिफोर्निया में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन से हाहाकार, कम से कम 9 बैककंट्री स्कीयर्स की मौत

4.1 तीव्रता के भूकंप से कांपा नेपाल का कोशी प्रांत, स्थानीय लोगों में दहशत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश