Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को हरी झंडी दिखाई, यात्रियों को दी बड़ी सौगात

पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को हरी झंडी दिखाई, यात्रियों को दी बड़ी सौगात

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman Published : Feb 22, 2026 12:23 pm IST, Updated : Feb 22, 2026 01:25 pm IST

दिल्ली के सराय काले खां को मेरठ के मोदीपुरम से जोड़ने वाले 82 km लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्सों का उद्घाटन आज होने जा रहा है।

रविवार को नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।- India TV Paisa
Photo:INDIA TV रविवार को नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार, 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम ने भारत के पहले नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के जिन बाकी हिस्सों का भी उद्घाटन किया, इनमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच 5 km का सेक्शन और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच 21 km का सेक्शन शामिल है।इस शुरुआत के साथ ही दिल्ली के सराय काले खां को मेरठ के मोदीपुरम से जोड़ने वाले 82 km लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से भी अब परिचालन में आ गए। यह देश का इकलौता रूट है जिस पर अब नमो भारत रैपिड ट्रेन और मेट्रो ट्रेन दोनों एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी। मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के संचालन से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन और भी सुगम हो जाएगी जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी। अब यात्री मेरठ से दिल्ली महज 55 मिनट में पहुंच सकेंगे।

180 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड के लायक है ट्रैक

180 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड के साथ, नमो भारत भारत का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) है। यह परियोजना दिल्ली को साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों से तेज़ और सुरक्षित तरीके से जोड़ेगी। इस सिस्टम से NCR क्षेत्र में यात्रियों को कम समय में आरामदायक और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे दैनिक आवागमन में बड़ी सुविधा और समय की बचत होगी।

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने X पोस्ट किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरठ के उनके क्रांतिकारी दौरे पर दिल से स्वागत और बधाई, जो 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को आसान, सरल और सहज बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के LG पहुंचे

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के LG वीके सक्सेना सराय काले खां नमो भारत मेट्रो स्टेशन पहुंच गए हैं। पीएम आज भारत के पहले नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के बाकी हिस्सों का उद्घाटन करेंगे। इनमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच 5 km का सेक्शन और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच 21 km का सेक्शन शामिल है। इस कॉरिडोर का ओरिजिनेटिंग स्टेशन, सराय काले खां, इस उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले चार नमो भारत स्टेशनों में से एक है।

मेरठ मेट्रो भारत का सबसे तेज मेट्रो सिस्टम

प्रधानमंत्री ने मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच मेरठ मेट्रो सर्विस का भी उद्घाटन किया। मेरठ मेट्रो भारत का सबसे तेज़ मेट्रो सिस्टम होगा, जिसकी मैक्सिमम ऑपरेशनल स्पीड लगभग 120 kmph होगी। मेट्रो रास्ते में सभी तय स्टॉपेज के साथ, सिर्फ़ 30 मिनट में पूरा रास्ता तय करेगी।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement