Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रसमलाई से लेकर निमोना तक, AI समिट में पीएम मोदी के खास डिनर और लंच में परोसी गईं ये डिश, देखें पूरी लिस्ट

रसमलाई से लेकर निमोना तक, AI समिट में पीएम मोदी के खास डिनर और लंच में परोसी गईं ये डिश, देखें पूरी लिस्ट

Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth Published : Feb 20, 2026 08:25 am IST, Updated : Feb 20, 2026 08:25 am IST

AI Summit Lunch Dinner Menu Hosted By Pm Modi: भारत मंडपम में AI समिट के दौरान विदेशी मेहमानों को शाही भोजन परोसा गया। पीएम मोदी के द्वारा दिया गया खास लंच और डिनर का ऑल-एलर्जन-फ्री मेन्यू खूब चर्चा में है। जानिए इसमें क्या क्या खास था।

AI समिट में परोसा गया खास भोजन- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV AI समिट में परोसा गया खास भोजन

देश की राजधानी दिल्‍ली में AI समिट का खास आयोजन चल रहा है। दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इस कार्यक्रम को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। AI समिट के दौरान 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मेहमानों को खास वर्किंग लंच और डिनर दिया, जिसका मेन्यू चर्चा में है। इस मेन्यू को 'ऑल एलर्जन फ्री' थीम के साथ तैयार किया गया, जिसमें दूध, गेहूं और नट्स जैसी एलर्जी पैदा करने वाली चीजों से परहेज किया गया। खाने में भारत के अलग-अलग राज्यों के भोजन को शामिल किया गया, जिसमें भारतीय स्वाद और हेल्दी ऑप्शन को शामिल किया गया।

डिनर का मेनू आईटीसी ग्रुप के शेफों ने तैयार किया।, जिसमें शिशिर ऋतु को ध्यान में रखते हुए व्यंजन तैयार किए गए। खाने में सीजनल और शरीर को गर्म रखने वाली चीजों को जगह दी गई। खास हिमालयी मसालों का इस्तेमाल किया गया। 

डिनर मेन्यू में शामिल डिश 

स्टार्टर

वरनीला- ये एक कलरफुल चाट डिश है। जिसमें बेबी पालक क्रिस्प, दही स्फीयर, इमली-खजूर की चटनी, ओल्ड दिल्ली मसाला के साथ धनिया की चटनी और मल्टी फ्लेवर ज्वार मिक्स को शामिल किया गया। 

मेन कोर्स

सास्या- खतों से उगने वाली सीजनल फलों के अनाज से तैयार ये खास डिश उत्तराखंड के मुनस्यारी का राजमा गिलावत है। जिसे जीआई टैग प्राप्त है। इस राजमा का स्वाद हल्के अखरोट जैसा होता है और खाने में बहुत मुलायम और मलाईदार बनता है। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। इसके साथ पहाड़ी चावल और झंगोरा पुलाव सर्व किया गया।

कुमाऊंनी आलू और सब्जी के गुटके- कुमाऊंनी भाषा में गुटके का मतलब टुकड़े होता है। पहाड़ी आलू गुटके को सरसों के तेल में पकाया जाता है और जख्या के साथ तड़का लगाया जाता है।

रेशमी टमाटर-अनार्री सॉस

ताफ़्तान- ताफ़्तान जिसे ताफ़्तून भी कहे हैं। ये केसर के हल्के स्वाद वाली खमीरयुक्त रोटी है, जिसे परंपरागत रूप से तंदूर में पकाया जाता है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कई दूसरे शहरों में लोग इसे शौक से खाते हैं। ये दिखने में नान जैसी होती है लेकिन उससे हल्की, परतदार होती है। इसके ऊपर खसखस, खरबूजे के बीज या तिल लगाकर सर्व किया जाता है।

कश्मीरी गिरदा - खाने में कश्मीरी रोटी गिरदा भी सर्व की हई,जिसे घाटी के लोग रोज सुबह खाते हैं। इस रोटी को बनाने के बाद कई जगह पर गड्ढे किए जाते हैं और फिर इसे पकाया जाता है।

मिठाई  

निसर्गा- रसमलाई को ट्रेस लेचेस के नए ट्विस्ट के साथ तैयार किया गया। जिसमें माइस्ट, मलाईदार छेना केक स्पंज, मीठे दूध में भिगोया हुआ, प्रिजर्व बेरी के साथ परोसी जाती है। इसे बाजरा के स्ट्रेसेल पर रखा जाता है। इसका स्वाद लाजवाब होता है।

पेय पदार्थ

  • कश्मीरी कहवा
  • फ़िल्टर कॉफ़ी
  • दार्जिलिंग चाय

खाने के बाद मेहमानों को भारतीय गुलाब और मिश्री गुलकंद चॉकलेट लीफ (पान) भी परोसा गया। 

लंच मेन्‍यू में क्‍या-क्‍या शामिल? 

वर्किंग लंच मेन्यू में निमोना कबाब, खम खटाई, कश्मीरी नद्रू कुरकुरी और जाफरानी सब्ज पुलाव जैसे पारंपरिक व्यंजन शामिल किए गए। इसके अलावा तंदूरी सलाद और बेसन से बना थेपला भी परोसा गया। डेजर्ट में रोज एंड कोकोनट पुडिंग और रामदाना अंजीर लड्डू जैसी खास मिठाइयां रखी गई। 

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement