Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका में सुपर-8 के सारे मैच हुए रद्द, तो कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें ICC का नियम

श्रीलंका में सुपर-8 के सारे मैच हुए रद्द, तो कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें ICC का नियम

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Feb 22, 2026 01:45 pm IST, Updated : Feb 22, 2026 01:45 pm IST

श्रीलंका में T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों पर बारिश का खतरा लगातार बना हुआ है। इससे पहले न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान सुपर-8 मैच 21 फरवरी को बारिश में धुल गया।

T20 World Cup 2026- India TV Hindi
Image Source : AFP T20 वर्ल्ड कप 2026

ICC T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में श्रीलंका की बारिश ने कई टीमों की टेंशन बढ़ा दी हैं। कोलंबो के मौसम ने आगामी मुकाबलों की तस्वीर धुंधली कर दी है और फैंस के मन में बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि अगर ग्रुप-2  के सभी मैच धुल गए तो सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा? 

दरअसल, बारिश के कारण कोलंबो में खेले जाने वाला सुपर-8 का मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट से संतोष करना पड़ा। अब मौसम विभाग की भविष्यवाणी बता रही है कि आगे भी मुकाबलों के दौरान बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अगर ग्रुप-2 के बाकी मैच भी धुल जाते हैं, तो सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा? इसका फैसला फिर मैदान पर नहीं, बल्कि नियमों के आधार पर होगा।

कैसे खुलेगी टीमों की किस्मत?

ICC के नियमों के मुताबिक, यदि टीमें बराबर पॉइंट पर फिनिश करती हैं तो सबसे पहले यह देखा जाता है कि किस टीम ने ग्रुप में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं। लेकिन अगर सभी मुकाबले रद्द हो जाएं, तो किसी के खाते में जीत नहीं होगी और यह नियम लागू नहीं हो सकेगा। इसके बाद नेट रन रेट देखा जाएगा, लेकिन जब मैच खेले ही नहीं जाएंगे तो चारों टीमों का नेट रन रेट भी समान रहेगा। तीसरा नियम हेड टू हेड से जुड़ा है। इस स्थिति में टीमें एक-दूसरे से खेल ही नहीं पाएंगी, तो इसका भी कोई महत्व नहीं रहेगा। ऐसी स्थिति में चौथा और अंतिम नियम लागू होगा, जिसके तहत 6 फरवरी 2026 तक की ICC मेन्स T20I टीम रैंकिंग के आधार पर सुपर-8 ग्रुप का क्रम तय किया जाएगा। यही नियम टीमों की किस्मत का फैसला करेगा।

पाकिस्तान और लंका हो जाएंगे बाहर?

6 फरवरी की तारीख की ICC रैंकिंग के अनुसार, इंग्लैंड दूसरे और न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर थे, जबकि पाकिस्तान छठे और श्रीलंका आठवें स्थान पर काबिज थे। इसका सीधा मतलब है कि यदि श्रीलंका की सरजमीं पर खेले जाने वाले सभी सुपर-8 मैच बारिश की भेंट चढ़ते हैं, तो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे, जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका बाहर हो जाएंगे। हालांकि, इसकी संभावना कम ही है कि सभी मुकाबले धुल जाएं, लेकिन अगर ऐसा होता है तो क्रिकेट इतिहास में यह एक अनोखी स्थिति होगी, जहां मौसम तय करेगा कि कौन सेमीफाइनल खेलेगा।

यह भी पढ़ें:

BCCI का बड़ा ऐलान, दृष्टिबाधित क्रिकेट टीमों को मिलेगा खास स्ट्रक्चर्ड सपोर्ट

IND A vs BAN A: खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम की बांग्लादेश से भिड़ंत, जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement